News

देश राज्यों से बड़ी खबरें-17- 09- 2025 बुधवार पीएम मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर आज मध्य प्रदेश आ रहे हैं। यह अवसर खास इसलिए भी है, क्योंकि मोदी दूसरी बार प्रदेश

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-17- 09- 2025 बुधवार  

  देश के प्रति सदैव समर्पित, राष्ट्रहित में अनेक साहसिक और ऐतिहासिक फैसलों के प्रणेता भारत को विश्व के सबसे मजबूत और विकसित राष्ट्र बनाने की ओर अग्रसित करने वाले, दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, राष्ट्रनायक प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं।ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करते है

(1) पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सबसे पहले ट्रम्प की बधाई, फोन कर कहा- आप अद्भुत काम कर रहे; PM बोले- थैंक यू, मेरे दोस्त

(2)पीएम मोदी अपने 75वें जन्मदिन पर आज मध्य प्रदेश आ रहे हैं। यह अवसर खास इसलिए भी है, क्योंकि मोदी दूसरी बार प्रदेश की धरती पर अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले उन्होंने 17 सितंबर, 2022 को 72वें जन्मदिन पर कूनो नेशनल पार्क में चीतों को छोड़कर प्रोजेक्ट चीता की शुरुआत की थी। इस बार पीएम धार जिले के ग्राम भैंसोला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे

(3)पीएम मोदी यहां वे प्रदेश को कई अहम सौगातें देंगे, जिनमें देश का पहला पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क, स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान और आदि सेवा पर्व प्रमुख हैं। इस दौरान प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे।

(4)पीएम मोदी जनसेवक, प्रधान सेवक से कामदार तक...हर शब्द से हुए जनता के करीब; सत्ता को सेवा का अवसर बता बदली सियासत,पीएम मोदी ऐसे नेता बन चुके हैं, जिनकी एक आवाज पर गरीब, किसान, युवा और महिलाएं सब एकजुट हो जाते हैं। 

(5)यात्रियों को सौगात, PM मोदी ने दिखाई दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 सितंबर 2025 को दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत की। पहली ट्रेन सहरसा–छेहरटा रूट पर चलेगी, जबकि दूसरी जोगबनी–ईरोड के बीच दौड़ेगी।

(6)गडकरी बोले-समाज को जाति-भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश, खुद को पिछड़ा बताना राजनीतिक स्वार्थ, एकजुट रहेंगे तभी देश प्रगति करेगा

(7)वाणिज्य मंत्रालय बोला- भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर हुई सकारात्मक बातचीत, जल्द नतीजे की उम्मीद

(8) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि युद्ध की प्रकृति लगातार बदल रही है, इसलिए भारतीय सशस्त्र बलों को पारंपरिक युद्ध की सोच से आगे बढ़कर 'अदृश्य चुनौतियों' से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। कोलकाता में आयोजित 16वें संयुक्त कमांडर्स कॉन्फ्रेंस (सीसीसी) 2025 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में खतरे सिर्फ सीमाओं तक सीमित नहीं हैं।

(9)सुप्रीम कोर्ट बोला-महाराष्ट्र में 31 जनवरी तक निकाय चुनाव कराएं, देरी पर राज्य चुनाव आयोग को फटकार लगाई; 2022 में होने थे इलेक्शन

(10) निकाय चुनाव को लेकर एनसीपी शरद की SEC से मांग, कहा- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया जाए पालन

(11) भारतीय रेलवे ने महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला नाम, अब अहिल्यानगर के नाम से जाना जाएगा

(12) उत्तराखंड की टोंस नदी में ट्रैक्टर बहा-8 लोगों की मौत, देहरादून में बादल फटा, सोंग नदी में बहने से 4 लोगों की जान गई

(13)माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा 22 दिनों के ठहराव के बाद आज 17 सितंबर से फिर होगी शुरू

(14) अमेरिका के आगे नहीं झुका भारत, कायम रखी दोस्ती; सिंतबर में रूसी तेल खरीद में जबरदस्त उछाल

)15) ट्रंप झूठा साबित! खुद पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने किया स्वीकार- भारत ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को कर दिया था रिजेक्ट

16 एशिया कप- बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराया, सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीद कायम; मुस्तफिजुर रहमान ने 3 विकेट लिए

(17) अपोलो टायर्स टीम इंडिया की टाइटल स्पॉन्सर बनी, 142 मैचों के लिए 579 करोड़ रुपए देगी कंपनी, 2028 तक का कॉन्ट्रैक्ट

राधे राधे 

You may also like: 1 जनवरी 2026 से महत्वपूर्ण नियम और बदलाव लागू !!!!!

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.