News

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें- 17-08-2025

By Mani 3 min read

दोपहर/शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-


                       

17-07-2025


1.देश के पहले 8 लेन एलिवेटेड हाईवे का उद्घाटन, PM मजदूरों से मिले, रोड शो किया; द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम-एयरपोर्ट के बीच जाम खत्म करेगा


2. ₹11000 करोड़ का तोहफा: UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे से दिल्ली-NCR का सफर होगा आसान, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन


3. कुछ अपराधों को अपराधमुक्त करेगी सरकार; शुभांशु शुक्ला की भारत वापसी पर लोकसभा में होगी विशेष चर्चा


4.प्रधानमंत्री ने कहा, 'मैंने यह सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है कि ऐसे अनावश्यक कानून, जो भारतीय नागरिकों को सलाखों के पीछे डालते हैं, समाप्त किए जाएं। हमने पहले संसद में एक विधेयक पेश किया था, हम इसे इस बार फिर से लाए हैं।'


5. बिहार में राहुल की 'वोट अधिकार यात्रा', 'वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगे; जनसभा में लालू-तेजस्वी भी शामिल


6. दिन, 20 से ज्यादा जिले, 1300 किलोमीटर लंबी यात्रा...आज से कांग्रेस की 'वोटर अधिकार यात्रा शुरू'


7. शरद पवार बोले- 1978 में वसंतदादा सरकार गिराई, फिर भी 10 साल बाद CM पद के लिए मेरा नाम आगे बढ़ाया


8 .शरद पवार ने कहा, 'जब मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला लेने के लिए बैठक बुलाई गई तो कई नामों पर चर्चा हुई, लेकिन दादा ने कहा कि अब और चर्चा नहीं। हमें पार्टी का पुनर्निर्माण करना है। शरद इसका नेतृत्व करेंगे। पुणे में एक कार्यक्रम में कहा कि उस समय कांग्रेस के पास इस तरह का उदार हृदय वाला नेतृत्व था।<<+D®2>>


9 देशभर में मंदिरों में शनिवार रात जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, लेकिन राजस्थान में एक दरगाह में भी कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया,यह पढ़कर भले ही आपको हैरानी हुई हो, लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले में ऐसा सदियों से होता आ रहा है, झुंझुनूं में नरहड़ में हर साल की तरह हिंदुओं और मुसलमानों ने एक साथ दरगाह में जय कन्हैया लाल की... का जयघोष किया


10 शरीफ हजरत हजीब शकरबार का 14 वीं शताब्दी का दरगाह सदियों से हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक है, दरगाह के खादिम पीर बताते हैं, कि जन्माष्टमी पर हिंदू श्रद्धालु शोभा यात्रा निकालते हैं,और मुस्लिम समुदाय फुलो से उनका स्वागत करते है,यह तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण को समर्पित भजन, कीर्तन, कव्वाली, नाटक आदि का आयोजन हुआ, देश विदेश से हजारों श्रद्धालु इस खास उत्सव को देखने यहां पहुंचते हैं


11खंडवा में टला बड़ा रेल हादसा, दो हिस्सों में टूटी हुई थी पटरी और ऊपर से निकल गई आधी ट्रेन; कीमैन की तेजी आई काम


12.दावा- यूट्यूबर एल्विश के घर भाऊ गैंग ने फायरिंग कराई, लिखा- सट्टा प्रमोट कर कई घर बर्बाद किए, बाकी सोशल मीडिया कीड़ों को भी वॉर्निंग


13.गुरुग्राम के सेक्टर 56 में सुबह-सुबह सन्नाटे में गोलियों की तड़तड़ाहट घोलते हुए मशहूर एवं विवादास्द यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस खबर ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी।रविवार तड़के करीब 5:30 बजे तीन नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे और एल्विश के घर के ग्राउंड और पहले फ्लोर पर 25-30 राउंड गोलियां दागकर फरार हो गए थे। गनीमत रही कि उस वक्त एल्विश घर पर नहीं था। इस हमले में परिवार के सदस्य व केयरटेकर सुरक्षित रहे


14.अधर में लटकी भारत-यूएस व्यापार वार्ता, अमेरिकी टीम का भारत दौरा टला, बाजार पहुंच सहित कई मुद्दों पर होनी थी चर्चा!


15.जरूरी चीजों के दाम 10% घटेंगे, 10 लाख वस्तुओं में से ज्यादातर के GST स्लैब बदलेंगे, फ्रिज से सीमेंट तक सस्ते होंगे


16.किश्तवाड़ के बाद अब कठुआ जिले में तबाही, बादल फटने से 7 लोगों की मौत, युद्धस्तर पर बचाव-राहत कार्य जारी


17.मुंबई में भारी बारिश; चंडीगढ़-मनाली हाईवे बंद, UP में बाढ़ में फंसी गर्भवती की नाव पर मौत; MP में नदियां उफान पर।


You may also like: बुधवार, 17-09-2025 के मुख्य समाचार-जन्मदिन की बधाई देने के बाद ट्रंप ने की PM मोदी की तारीफ, कहा- आप बहुत अच्छा काम कर रहे हैं

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.