News

नई दिल्ली: कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति? बीजेपी के 8 चेहरे रेस में शामिल; RSS से जुड़े नेता का भी नाम

By Mani 2 min read

नई दिल्ली: कौन बनेगा अगला उपराष्ट्रपति? बीजेपी के 8 चेहरे रेस में शामिल; RSS से जुड़े नेता का भी नाम

Sun, 17 Aug 2025 11:19 AM IST


नई दिल्ली: देश में जल्द ही उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं। चुनाव में 1 महीने से भी कम का समय बचा है। ऐसे में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कई दिग्गज नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खेमें में भी कुछ नामों पर चर्चा तेज हो गई है।


रेस में 6 राज्यों के राज्यपाल

कयासों की इस फेहरिस्त में सबसे ऊपर दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम शामिल है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत, सिक्किम के राज्यपाल ओम माथुर और जम्मू कश्मी के राज्यपाल मनोज सिन्हा भी उपराष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हैं।


RSS नेता का भी नाम चर्चा में:


इसके अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से शीशाधारी चारी का नाम भी सामने आ रहा है। आगामी बिहार चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा के वर्तमान डिप्टी चेयरमैन हरिवंश को भी उपराष्ट्रपति बनाया जा सकता है। बीजेपी ने पहले ही साफ कर दिया है कि अगला उपराष्ट्रपति उन्हीं की पार्टी से होगा।


कब होंगे उपराष्ट्रपति के चुनाव:


पिछले एक महीने में कई राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है। बता दें कि आगामी 9 सितंबर को उपराज्यपाल पद के चुनाव होंगे।


कौन चुनेगा बीजेपी का उम्मीदवार:


21 जुलाई को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों के मद्देनजर अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका कार्यकाल अगस्त 2027 को खत्म होना था, मगर इससे पहले ही उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।

You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.