News

रेलवे की तरफ से उठाए गए इस कदम का सबसे ज्‍यादा फायदा वैष्‍णो देवी के दर्शन के ल‍िए जाने वाले भक्‍तों को म‍िलेगा.

By Mani 1 min read

अगर आप भी हर साल कटरा में मां वैष्‍णो देवी के दर्शन के ल‍िए जाते हैं तो यह खबर जानकार आप खुश हो जाएंगे. प‍िछले द‍िनों 6 जून को प्रधानमंत्री मोदी ने जम्‍मू से श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी द‍िखाई थी. अब रेलवे की तरफ से जम्मू-कश्मीर में रेल सुव‍िधाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया जा रहा है. रेलवे की तरफ से उठाए गए इस कदम का सबसे ज्‍यादा फायदा वैष्‍णो देवी के दर्शन के ल‍िए जाने वाले भक्‍तों को म‍िलेगा.

 

केंद्रीय रेल मंत्री अश्‍व‍िनी वैष्णव ने बताया क‍ि जम्मू से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) को मंजूरी दे दी गई है. नई रेल लाइन से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के ल‍िए जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सफर को आसान बनाएगी. अभी कटरा जाने वाले अध‍िकतर यात्र‍ियों को जम्‍मू स्‍टेशन पर उतरने के बाद कटरा तक सड़क मार्ग से जाना होता है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों का संचालन कटरा तक भी होता है.

You may also like: माता-पिता तीर्थ गए, बेटे ने चुराए सोने चांदी के आभूषण:झूठ को सच बताने खुद ही थाने में दी रिपोर्ट, जांच में हुआ खुलासा तो पुलिस ने पकड़ा

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.