हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा बैक्टीरिया खोजा है, जो जहरीली मिट्टी को खाकर पॉटी में 24 कैरेट सोना निकालता है।
खबर हटके- मिट्टी से सोना बनाने वाला बैक्टीरिया: नमक से 10 गुना बढ़ेगी बैटरी की पावर
हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा बैक्टीरिया खोजा है, जो जहरीली मिट्टी को खाकर पॉटी में 24 कैरेट सोना निकालता है। इस अनोखे बैक्टीरिया का नाम 'कप्रीएविडस मेटालिड्यूरन्स' है। यह जहरीली मिट्टी में रहता है और सोना-तांबा जैसी धातुओं को पचाता है।
दरअसल, ये बैक्टीरिया अपने अंदर एक खास केमिकल प्रोसेस करता है, जिससे जहरीली धातुओं को सोने के महीन कणों में बदल देता है, और फिर उन्हें बाहर निकाल देता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि ये खोज सोने के माइनिंग के तरीके को पूरी तरह बदल सकती है।
आज सोने की खुदाई से पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है, पर इस बैक्टीरिया की मदद से कम प्रदूषण में, सस्ते में और टिकाऊ तरीके से सोना निकाला जा सकेगा। यह इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट और खदान के बचे हुए हिस्से से भी सोना निकालने में मदद कर सकता है, जिससे कचरा भी काम आ जाएगा।
You may also like: दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे- 19september2025रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पहलगाम की भयावह घटनाओं को नहीं भूले हैं और जब भी हम उन्हें याद करते हैं,
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.