News

देश राज्यों से बड़ी खबरें- 25-08-2025- (1)क्या दुनिया से डॉलर का अंत होने वाला है? क्या डॉलर का दबदबा कम हो रहा

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-  25-08-2025-

(1)क्या दुनिया से डॉलर का अंत होने वाला है? क्या डॉलर का दबदबा कम हो रहा है?

क्या दुनिया की दूसरी करेंसी हावी होने लगी हैं? एक्सपर्ट की मानें तो यह काफी हद तक सच है। जाने-माने अमेरिकी अर्थशास्त्री केनेथ रोगोफ (Kenneth Rogoff) ने इसे लेकर चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा है कि डॉलर का दबदबा कम हो रहा है। दुनिया अब डॉलर से हटकर दूसरी मुद्राओं की ओर जा रही है। इससे अमेरिका के लिए दूसरे देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाना मुश्किल हो जाएगा।

  


(2) 'देश में स्टार्टअप की संख्या 2 लाख के करीब...', PM मोदी बोले- रोजगार के अधिकतम अवसर सृजित करने पर सरकार का ध्यान


(3) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे पर पीएम मोदी अहमदाबाद में 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वह सोमवार शाम को एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे


(4)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार युवाओं के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा करने पर केंद्रित है। उन्होंने युवाओं से स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के देश के प्रयासों में सहयोग देने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में निहित है।


(5) अहमदाबाद के सरदारधाम फेज-11 में एक बालिका छात्रावास का उद्घाटन करने के बाद मोदी ने कहा, बेटियां आत्मनिर्भर बनती हैं।इससे उन्हें शक्ति मिलती है। अगर आज युवा कुशल हैं, तो उनके लिए रोजगार की कई संभावनाएं हैं। उन्होंने बेटियों की प्रगति में समाज के सहयोग की सराहना की।


(6)केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग का आकार महज 12 वर्षों में 12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 22 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। हमने छह महीने पहले ही जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में तीसरा स्थान हासिल किया है। हमारा मिशन और लक्ष्य उद्योग को दुनिया में नंबर एक बनाने का है। 


(7)केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया बोले- भारत 2047 तक दुनिया की टॉप-5 खेल राष्ट्र बनने की राह पर


(8) अंतरिक्ष यात्रा से लौटे शुभांशु आज आ रहे हैं घर, स्वागत में सजा लखनऊ; मुख्यमंत्री करेंगे नागरिक अभिनंदन


(9)वोट चुराए जा रहे, शिव सैनिक घर-घर जाएं और वोटर लिस्ट चेक करें; उद्धव ठाकरे का निर्देश


(10) लाडकी बहिन योजना के अवैध दावेदारों पर गिरेगी गाज, CM फडणवीस बोले- 26 लाख लाभार्थियों की होगी जांच


(11) मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार ने योजना के तहत लाभ लेने वाले 26 लाख से अधिक लोगों की जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद सही पात्र महिलाओं तक मदद पहुंचाना है, लेकिन अब बड़ी संख्या में गलत दावेदार सामने आ रहे हैं


(12)मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा का पहला लुक रविवार शाम को भक्तों के सामने आया। हर साल की तरह इस बार भी लाखों भक्तों की आस्था का केंद्र बने इस गणेश प्रतिमा का अनावरण गणेश चतुर्थी से कुछ दिन पहले ही किया गया। लालबागचा राजा केवल एक प्रतिमा नहीं, बल्कि मुंबई की सामूहिक आस्था, कला और उत्सवधर्मिता का प्रतीक माना जाता है


(13)बुलंदशहर में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने मारी जोरदार टक्कर; 8 लोगों की मौत


(14) 'भारत को जहां से सस्ता तेल मिलेगा, वहीं से खरीदेगा,' अमेरिकी टैरिफ पर बोले रूस में भारतीय राजदूत


(15 )पहाड़ों पर मौसम हुआ बेरहम, राजस्थान में भी हालात बिगड़े; उत्तर भारत में भारी बारिश का कहर


You may also like: "विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हृदय रुकने के पहले पांच मिनट में सीपीआर दिया जाए तो व्यक्ति की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।"

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.