News

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

By Mani 2 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

1.पीएम मोदी बोले- पुणे की तरह पटना, मुंबई जैसा मोतिहारी होगा, जैसे रोजगार गुरुग्राम में वैसे गयाजी में मिलेंगे; पहली प्राइवेट नौकरी पर 15 हजार देंगे


2 .फुल चुनावी मोड में आए पीएम मोदी, मोतिहारी में बोले- बनाएंगे नया बिहार, फिर एनडीए सरकार


3. बिहार को मिलीं 4 नई अमृत भारत ट्रेनें, मोतिहारी से पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, विकास परियोजनाओं का भी मिला सौगात


4.रॉबर्ट वाड्रा के लिए पहली बार खुलकर बोले राहुल गांधी- 10 साल से मेरे जीजा को कर रहे परेशान


5. शराब घोटाला- भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM बोले- मोदी-शाह ने अपने मालिक को खुश करने के लिए ED को भेजा


6. बता दें आज ही चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है। भूपेश बघेल ने एक्स पर लिखा, "जन्मदिन का जैसा तोहफ़ा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता। मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी। और अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है। इन तोहफों का धन्यवाद। ताउम्र याद रहेगा।


7. पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली का 'इस्लामपुर' अब कहा जाएगा 'ईश्वरपुर', फडणवीस सरकार ने किया एलान


8. महाराष्ट्र विधानसभा मारपीट मामले में FIR, 2 गिरफ्तार, लॉबी में BJP और शरद गुट के विधायक समर्थकों में हाथापाई हुई थी


9.जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में लालू यादव को 'सुप्रीम झटका', ट्रायल पर रोक लगाने से इनकार


10.कैश केस- जस्टिस वर्मा की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, जांच समिति की रिपोर्ट रद्द करने की मांग; कहा- खुद को साबित करने का मौका नहीं मिला


11.सूरत में ट्रक के नीचे आकर युवक ने आत्महत्या की, ट्रक के करीब आने का ही कर रहा था इंतजार, 16 दिन में दूसरा मामला.


12.बिहार में बिजली गिरने से 24 घंटे में 17 मौतें, वाराणसी में गंगा का पानी हर घंटे 1 सेमी बढ़ रहा; हिमाचल में ₹1200 करोड़ का नुकसान


13.अजमेर संभाग में भारी बरसात से राजस्थान के पुष्कर में घर दुकानों में पानी गुसा, अजमेर में स्कूल बंद, कोटा बैराज के गेट खुले, लूणी नदी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत


14.सेंसेक्स 550 अंक गिरकर 81,700 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 180 अंक लुढ़का; बैंकिंग शेयर्स फिसले, FII की बिकवाली और मुनाफावसूली से यह गिरावट


You may also like: जनप्रतिनिधियों को समर्पित जन-जन की पहल:जनता ने विधायकों के नाम पर किया गड्‌ढों का नामकरण ...क्योंकि नई सड़कें बनाने का श्रेय भी तो माननीय ही लेते हैं

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.