News

मोदी कैबिनेट की किसानों को सौगात, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी, NLC इंडिया लिमिटेड को विशेष छूट

By Mani 3 min read

मोदी कैबिनेट की किसानों को सौगात, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी, NLC इंडिया लिमिटेड को विशेष छूट

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट ने आज बुधवार को तीन प्रस्ताव पारित किए हैं. इसमें से एक प्रस्ताव ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से वापसी को लेकर पारित किया गया है. कैबिनेट की मीटिंग के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुभांशु शुक्ला की वापसी को पूरे देश के लिए गौरव और खुशी का अवसर बताया.

कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी पर एक प्रस्ताव पारित किया है. यह पूरे देश के लिए गौरव और खुशी का अवसर है. आज मंत्रिमंडल, देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को पृथ्वी पर उनकी सफल वापसी पर बधाई देता है. उन्होंने अंतराराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 18 दिनों का ऐतिहासिक मिशन पूरा किया है."

'अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय'

अश्विनी वैष्णव ने कहा, "यह भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में एक नया अध्याय है. यह हमारे अंतरिक्ष कार्यक्रम के भविष्य की एक सुनहरी झलक देता है. मंत्रिमंडल इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों की पूरी टीम को बधाई देता है."


'युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का उदाहरण'

उन्होंने आगे कहा, "ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का मिशन केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं है, यह भारत की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का उदाहरण है. इससे हमारे बच्चों और युवाओं में जिज्ञासा बढ़ेगी, और वैज्ञानिक सोच विकसित होगी. इससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा साइंस और इनोवेशन को अपना करियर बनाएंगे. मंत्रिमंडल का दृढ़ विश्वास है कि यह मिशन विकसित भारत के संकल्प को नई एनर्जी देगा. प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो सपना देखा है, उसे नई ताकत मिलेगी."


प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंजूरी

केंद्रीय मंत्री ने बताया किकेंद्रीय मंत्रिमंडल ने 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' को भी मंजूरी दे दी है. इस योजना का उद्देश्य एग्रीकल्चर प्रोडक्टिविटी बढ़ाना, फसल विविधीकरण और टिकाऊ एग्रीकल्चर प्रैकिटिस को बढ़ावा देना, कटाई के बाद भंडारण क्षमता बढ़ाना, सिंचाई सुविधाओं में सुधार और ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाना है.

NLC इंडिया लिमिटेड को विशेष छूट

मंत्रिमंडल ने नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (CPSE) पर लागू मौजूदा निवेश दिशानिर्देशों से NLC इंडिया लिमिटेड को विशेष छूट देने को भी मंजूरी दी. इस निर्णय से NLCIL अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, NLC इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड में 7,000 करोड़ रुपये का निवेश कर सकेगी और बदले में, NIRL विभिन्न परियोजनाओं में निवेश कर सकेगी.

You may also like: कोई नशा बेचता नजर आए तो पुलिस के वाट्सएप नंबर 9520414947 पर दर्ज कराएं शिकायत- एडीएम सिटी

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.