News

देश राज्यों से बड़ी खबरें

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें


    मंगलवार - 15- जुलाई -2025


                      👇

एक लोटा जल, सभी समस्याओं का हल



(1) बोर्ड लगाकर बताएं-समोसे में कितना तेल, जलेबी में कितनी शक्कर, केंद्र सरकार का आदेश- स्कूल-ऑफिस कैंटीन खाने में कैलोरी की जानकारी दें


(2)सुप्रीम कोर्ट बोला- केंद्र-राज्य सरकारें हेट स्पीच को रोकें, लेकिन नागरिकों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनी रहे; आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगाई


(3) 22 घंटे का सफर पूरा कर आज धरती पर होगी शुभांशु की 'शुभ' वापसी; 288 बार की पृथ्वी की परिक्रमा


(4) ओडिशा में आत्मदाह के बाद घायल छात्रा की मौत, 3 दिन से AIIMS में भर्ती थी; सेक्शुअल हैरेसमेंट से परेशान होकर कॉलेज में आग लगाई थी


(5) बिहार में 35 लाख से अधिक के नाम वोटर लिस्ट से हटना तय, चुनाव आयोग ने बताया


(6)सभी विमानों में चेक करें फ्यूल स्विच, एयरलाइन्स कंपनियों को DGCA का बड़ा आदेश


(7)रॉबर्ट वाड्रा से ED की 5 घंटे पूछताछ; आर्म्स डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में तीसरे समन पर पहुंचे थे


(8) मैंने भाजपा के किसी नेता से संपर्क नहीं किया'; जयंत पाटिल ने पाला बदलने की खबरों को किया खारिज


(9) एकनाथ शिंदे की शिवसेना नेताओं को चेतावनी, 'अनुशासन का पालन करें, कार्रवाई के लिए मजबूर न करें'


(10) NEET-UG के 75 छात्रों का रिजल्ट जारी, हाईकोर्ट ने दोबारा परीक्षा कराने की याचिकाएं की थी खारिज; NTA ने स्टूडेंट्स को मेल पर दी सूचना


(11)अपने बंगले का कनेक्शन भी कटवाओ मंत्रीजी!- बेनीवाल बोले- ऊर्जा मंत्री के बंगले पर 2.17 लाख का बिजली बकाया बिल


(12) गोल्डन टेंपल को RDX से उड़ाने की धमकी, SGPC की टास्क फोर्स और अमृतसर पुलिस हाई अलर्ट पर; अंदर-बाहर की सुरक्षा बढ़ाई गई


(13) नहीं रहे मैराथन धावक फौजा सिंह, 114 साल की उम्र में निधन, सड़क पार करते समय गाड़ी ने मारी थी टक्कर


(14)उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के लूनी-मारवाड़ जंक्शन रेल मार्ग पर अत्यधिक वर्षा के कारण जलभराव हो गया है, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। इसके चलते दो ट्रेनों को मारवाड़ जंक्शन पर आंशिक रूप से रद्द किया गया है, पांच ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं, जबकि तीन ट्रेनों को रेगुलेट किया गया है


(15)देश के इन राज्यों में होगी भीषण बारिश ,IMD का रेड -ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी!


(16)इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 22 रन से जीता, 193 रन नहीं बना सका भारत, सीरीज में 1-2 से पिछड़ा; आर्चर-स्टोक्स को 3-3 विकेट


(17)HCL टेक का मुनाफा 10% घटकर ₹3,843 करोड़, रेवेन्यू 30,349 करोड़ रुपए रहा, प्रति शेयर ₹12 का डिविडेंड देगी कंपनी


(18)50 दिन में खत्म करो युद्ध, वरना ठोक देंगे 100% टैरिफ; रूस को ट्रंप की धमकी


(19)टेस्ला मॉडल Y आज भारत में लॉन्च होगी, कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV एक बार फुल चार्ज पर 575km तक चलेगी, अनुमानित कीमत ₹48 लाख


You may also like: वंदे मातरम' के 150 साल पूरे: अमित शाह बोले- यह गीत आज भी जगाता है राष्ट्रभक्ति की अमर ज्वाला

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.