सोशल-मीडिया इन्फ्लुएंसर 10 हजार रुपए में गुजरात करती मादक-पदार्थ सप्लाई:दो जगह करनी थी 152 ग्राम एमडी सप्लाई; एक साल से थी शामिल-
सोशल-मीडिया इन्फ्लुएंसर 10 हजार रुपए में गुजरात करती मादक-पदार्थ सप्लाई:दो जगह करनी थी 152 ग्राम एमडी सप्लाई; एक साल से थी शामिल-
बाड़मेर
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर महिला रोडवेज बस में लेपटॉप बैग में 152 ग्राम एमडी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे किए है। इन्फ्लुएंसर को बाड़मेर की महिला ने एमडी ड्रग्स गुजरात के ओझा में सप्लाई करनी थी। आरोपी को एक ट्रिप पर 10 हजार रुपए मिलते थे। बैंग में मिले दो पैकेट दो जनों को सप्लाई करनी थी। सप्लायर चनणी माल देने के बाद किसको सप्लाई करनी है उसको बारे में नहीं बताती थी। गुजरात पहुंचने पर उसके बारे में ठिकाना बताती थी।
फिलहाल चितलवाना पुलिस महिला से गहनता से पूछताछ कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर एक साल से कारोबार कर रही थी।
चितलवाना एसएचओ बलदेवराम ने बताया- बाड़मेर पुलिस से रविवार को करीब ढाई बजे इनपुट मिला था कि एक बाड़मेर की महिला भंवरी नाम की है। जो जेसलमेर से अहमदाबाद गुजरात जाने वाली रोडवेज बस में आ रही है। उसके एमडी या ड्रग्स हो सकती है। अगर तलाशी ली जाए तो मिल सकती है। सूचना के आधार पर हमने सिवाड़ा चौकी के सामने करीब 3 बजे नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान रोडवेज की बस आई। सूचना के आधार पर महिला को चैक किया। भंवरी नाम की महिला के पास लेपटॉप बैग में उसमें दो पैकेट मिले। एक पैकेट 50 ग्राम का और दूसरा पैकेट 102 ग्राम स्मैक का था। कुल 152 ग्राम एमडी मिली। उसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। पूछताछ में सामने आया है कि बाड़मेर में चनणी नाम की महिला है। उसने डिलीवारी की है। आगे गुजरात में सप्लाई करने वाली थी। महिला आरोपी भंवरी उर्फ भाविका बाड़मेर महाबार की रहने वाली है।
महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है
पुलिस ने बताया- कि महिला आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। इस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर है। करीब 83 हजार से अधिक फॉलोअर्स है। इस्टाग्राम पर वीडियो और रीले बनाती है।
बाड़मेर पुलिस से मिली चितलवाना पुलिस को सूचना
पुलिस ने बताया- बाड़मेर पुलिस को सूचना थी कि एक महिला रोडवेज बस से अवैध मादक पदार्थ की सप्लाई गुजरात करने जा रही है। बाड़मेर पुलिस ने सूचना पर रामजी की गोल चौकी पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बस वहां से निकल चुकी थी। फिर बाड़मेर पुलिस ने चितलवाना पुलिस को सूचना दी। जैसलमेर से गुजरात की तरफ जाने वाली रोडवेज बस में एक महिला अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रही है।
पॉपुलर होने के बावजूद नहीं ली किसी ने सुध
मिली जानकारी के अनुसार भंवरी उर्फ भाविका सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। पुलिस पकड़ने के जाने के बाद उसने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को फोन भी किया। लेकिन किसी ने कोई रेस्पॉस नहीं दिया। इससे सोशल मीडिया यूजर के लिए सीख है कि फॉलोवर्स बढ़ने के बाद अपने को खुद से अलग नहीं समझें।
You may also like: जयपुर: हाईकोर्ट में एसआई भर्ती-2021 पेपरलीक मामले पर ADG वीके सिंह का चौंकाने वाला खुलासा, यहां जानें
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.