News

नई दिल्ली: शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगे, 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट-

By Mani 3 min read

नई दिल्ली: शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगे, 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट-

14 July 2025 


नई दिल्ली: देश में भारी बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड से अब तक 98 लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष में 17 दिन रहने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर वापस लौटेंगे। 23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर आएंगे। कोटा और IIT खड़गपुर के स्टूडेंट के सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राजस्थान सरकार कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी। शिवसेना के निशान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। चुनाव आयोग (EC) बिहार के बाद अब पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराने जा रहा है।


विदेशी महिला के पेट से निकली 600 ग्राम कोकीन:

 

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 43 साल की केन्याई महिला को पेट में कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। जेजे अस्पताल में जांच के दौरान उसके पेट से 665.5 ग्राम कोकीन के छह कैप्सूल बरामद किए गए। महिला की पहचान फ्लोरेंस इंदांगसी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।


सावन का पहला सोमवार आज:


सावन महीने का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ है। देशभर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धा-भाव से लोग भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा जीवन में सदैव सुख-समृद्धि वास करती हैं।


शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी आज:

 

अंतरिक्ष में 17 दिन रहने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर वापस लौटेंगे। इससे पहले 13 जुलाई की शाम फेयरवेल सेरेमनी में उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में दिए आइकॉनिक डायलॉग को दोहराते हुए कहा- भारत आज भी सारे जहां से अच्छा है। बता दें कि 23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर आएंगे।


आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट:


भारत में घनघोर बारिश हो रही है। हिमाचल में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड से अब तक 98 लोग जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, असम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

You may also like: बुधवार, 10-09-2025 के मुख्य समाचार-Nepal से आई बड़ी खबर: वित्त मंत्री को जनता ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसे से पीटा, VIDEO तेजी से वायरल

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.