News

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-

By Mani 3 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-


(1 )राष्ट्रपति ने राज्यसभा के लिए 4 सदस्यों को नॉमिनेट किया, मशहूर वकील निकम, इतिहासकार मीनाक्षी जैन, पूर्व डिप्लोमैट हर्षवर्धन श्रृंगला और समाजसेवी सदानंदन शामिल


(2) पीएम मोदी ने राज्यसभा के लिए नामित चारों हस्तियों को दी बधाई, कहा- इनके योगदान से समृद्ध होगा संसद


(3)स्वच्छता सर्वेक्षण-2024, अहमदाबाद देश में नंबर 1: भोपाल दूसरे और लखनऊ तीसरे स्थान पर; इंदौर समेत 15 शहर सुपर स्वच्छता लीग में


(4) सोनिया गांधी 15 जुलाई को पार्टी की रणनीति तय करने के लिए अहम बैठक करेंगी। यह बैठक मानसून सत्र से पहले हो रही है, जिसमें कई मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। कांग्रेस 'ऑपरेशन सिंदूर', पहलगाम आतंकी हमला, बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन और ट्रंप के भारत-पाक मसले में दखल वाले बयान पर बहस की मांग करेगी


(5) बिहार के वोटर लिस्ट में बांग्लादेश, म्यांमार और नेपाल के लोगों की भी बड़ी संख्या, EC ने किया खुलासा,चुनाव आयोग के अधिकारियों ने ग्राउंड रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा कि घर-घर जाकर की गई जांच के दौरान बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा एक बड़ी संख्या में नेपाल, बांग्लादेश और म्यांमार के लोगों का नाम मतदाता सूची में पाया गया है।

 

(6)अगले हफ्ते चीन जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर, पाक के विदेश मंत्री भी रहेंगे मौजूद


(7)कालिख में लिपटीं इमारतें खौफनाक मंजर की गवाह, दुर्घटनास्थल पर 50-60 पुलिसकर्मी आज भी तैनात,एअर इंडिया के विमान एआई-171 को दुर्घटनाग्रस्त हुए एक महीना हो गया है...अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास कभी चहल-पहल से भरे रहने वाले मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में सन्नाटा है। जले हुए पेड़, कालिख से सनी दीवारें और खाली इमारतें विमान हादसे की भयावहता की याद दिलाती हैं।


(8) 'वो तो सरकार की कठपुतली बन गया है', कपिल सिब्बल ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल


(9) चिंताजनक: धूल से घुट रहा दम, दुनिया में हर साल 380 करोड़ लोगों की सांसों पर संकट; डब्ल्यूएमओ ने दी चेतावनी


(10)तिरुवल्लूर में डीजल से भरी मालगाड़ी में भीषण आग, कई ट्रेनें रद्द; मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू


(11)महाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) कार्यकर्ताओं ने ऑटो ड्राइवर को पीटा, फिर मराठी में माफी मंगवाई; ऑटो वाले ने कहा था- हिंदी-भोजपुरी में बोलूंगा, क्या करोगे


(12)साउथ के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस,जिसकी पुष्टि खुद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने ट्वीट करके की है। 


(13)कोटा में ट्रक में घुसी मिनी बस, 4 की मौत, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हादसा, ज्वेलर फैमिली इंदौर से सगाई फंक्शन से लौट रही थी


(14) UP में बारिश-बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत, बिहार-झारखंड में 3 की जान गई; MP में नदियां उफान पर, 5 जिलों में बाढ़


(15) इंग्लैंड को सस्ते में निपटाना चाहेगा भारत, लॉर्ड्स टेस्ट का नतीजा तय करने वाला दिन


You may also like: मौत को मुट्ठी में लेकर चलना आपके लिए बांए हाथ का खेल, नौसेना जवानों से बोले पीएम मोदी

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.