चार साल बाद कराई जाएगी एसआई भर्ती:पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100, एसआई के 1 हजार पदों के लिए भर्ती निकालने की तैयारी में आरपीएससी
चार साल बाद कराई जाएगी एसआई भर्ती:पशु चिकित्सा अधिकारी के 1100, एसआई के 1 हजार पदों के लिए भर्ती निकालने की तैयारी में आरपीएससी
बालोतरा
बालोतरा प्रदेश के बेरोजगारों के लिए उम्मीद भरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग जल्द ही दो हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए दो अलग-अलग विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। आयोग के नए अध्यक्ष यूआर साहू के कार्यकाल में बड़ी भर्तियों के ये पहले विज्ञापन जारी होंगे। आयोग को पशुपालन विभाग से पशु चिकित्सा अधिकारियों के 1100 पदों पर भर्ती के लिए अर्थना मिल चुकी है। इस पर काम जारी है। इन पदों के लिए आखिरी भर्ती 2019 में आई थी। 900 पदों की यह भर्ती काफी विवादों और कोर्ट केसेज के बाद करीब 5 साल में पूरी हो पाई। इसमें अभी भी कुछ मामले कोर्ट में लंबित हैं। ऐसे में आयोग को मिली अर्थना के बाद आयोग ने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर इस भर्ती में कमियां हैं उनको दूर करने को कहा है।
आयोग की मंशा है कि पिछली भर्ती की तरह यह भर्ती कोर्ट में नहीं जाए। इधर गृह विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आखिरी भर्ती 2021 में निकली थी। अब नई भर्ती में करीब एक हजार पदों की अर्थना आयोग को मिल चुकी है। इसका भी आयोग द्वारा परीक्षण कराया जा रहा है। पूर्व में 2021 की एसआई भर्ती भी विवादों में रही थी। अभी तक डमी कैंडिडेट और नकल प्रकरणों को लेकर मामले कोर्ट में लंबित हैं।
सरकारी स्तर पर हालांकि यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस भर्ती को रद्द नहीं किया जाएगा। इन सब से इतर प्रदेश में सब इंस्पेक्टरों के खाली पदों को देखते हुए अब नई भर्ती होगी । गृह विभाग की ओर से इन पदों के लिए अभ्यर्थना आयोग को भेजी जा चुकी है। आयोग ने विज्ञापन को जारी करने से पहले भी विभाग से कुछ क्वेरी पूरी करने को कहा है फिर यह विज्ञापन जारी होगा।
You may also like: रविवार, 07-09-2025 के मुख्य समाचार-2022 के बाद से सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण आज, पूरे भारत में दिखाई देगा नजारा
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.