देश राज्यों से बड़ी खबरें( खबर ऐसी जो करंट अफेयर्स में भी काम आए)
देश राज्यों से बड़ी खबरें
12- जुलाई -शनिवार -2025
1. 16वां रोजगार मेला आज: मोदी 51 हजार युवाओं को जॉब लेटर बांटेगे; अब तक 9.73 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिला
2.अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 32 सेकेंड हवा में रहा विमान, एक पायलट ने दूसरे से पूछा- क्या तुमने इंजन बंद किया, जवाब- नहीं; 15 पन्नों की रिपोर्ट आई
3.अहमदाबाद में एअर इंडिया-171 विमान हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। उड़ान भरने के तीन सेकेंड बाद विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच एक बाद एक रन से कटआफ की स्थिति में चले गए, जिससे दोनों इंजनों को ईंधन मिलना बंद हो गया और वे बंद हो गए। वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, विमान से पक्षी के टकराने के कोई सबूत नहीं मिले हैं।
4. चंद्रचूड़ बोले- वन नेशन-वन इलेक्शन बिल संविधान के खिलाफ नहीं, पूर्व CJI ने संसदीय पैनल से कहा- चुनाव आयोग की शक्तियों पर बहस की जरूरत
5.भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर इस सप्ताह चीन का दौरा करेंगे। हालांकि, किस दिन वो चीन के लिए रवाना होंगे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बता दें कि पांच साल के बाद पहली बार विदेश मंत्री चीन जाने वाले हैं
6. केरल अमित शाह आज फूंकेंगे निकाय चुनाव प्रचार अभियान का शंख; BJP कार्यालय का भी करेंगे उद्घाटन, सुरक्षा सख्त
7. DRDO और वायुसेना को बड़ी सफलता, सुखोई-30 से हुआ अस्त्र मिसाइल का सफल परीक्षण
8.संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के अगले सत्र में लाया जाएगा। लोकसभा में ऐसे प्रस्ताव के लिए कम से कम 100 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं, जबकि राज्यसभा के लिए कम से कम 50 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होती है।
9.नोटों से भरा बैग और सिगरेट के कश, फडणवीस के मंत्री की बढ़ी मुसीबत; संजय राउत का तंज,राउत ने फडणवीस के मंत्री संजय शिरसाट का एक वीडियो शेयर किया है, इसमें वह बेड पर बैठें सिगरेट पी रहे हैं,और उनके बगल कैश से भरा बैग रखा हुआ है
10.भाजपा कोटे से मंत्री नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में कहा कि गोल टोपी पहनने वाले और दाढ़ी रखने वालों ने मुझे वोट नहीं दिया है, मैं हिंदुओं के वोट से विधायक बना हूं,अगर मैं हिंदुओं का समर्थन नहीं करुंगा तो क्या उर्दू बोलने वालों का समर्थन करूंगा,,?
11. 'मातृभाषा मां की तरह तो हिंदी हमारी दादी..', भाषा विवाद पर बोले आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण
12.3 दिन तक गुस्से में उबलता रहा बाप, सुसाइड करने की भी सोची; फिर टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव को मार दी गोली
13.डी-मार्ट को पहली-तिमाही में ₹773 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 16% बढ़कर ₹16,360 करोड़; इस साल कंपनी का शेयर 16% चढ़ा
14 लॉर्ड्स टेस्ट- दूसरे दिन भारत का स्कोर 145/3, केएल राहुल फिफ्टी बना चुके, पंत भी नाबाद लौटे; इंग्लैंड 387 रन पर ऑलआउट
You may also like: भगवान को आराम कहां करने देते हैं’, सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर को लेकर बोला?
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.