महिला वकील को गोली मारकर खुद को शूट किया:युवक की मौके पर ही मौत, युवती हॉस्पिटल में भर्ती
महिला वकील को गोली मारकर खुद को शूट किया:युवक की मौके पर ही मौत, युवती हॉस्पिटल में भर्ती
कोटा
युवक ने पहले महिला वकील को गोली मार दी, इसके बाद खुद के सिर में गोली मारकर सुसाइड कर लिया। घटना शुक्रवार रात कोटा के आरकेपुरम इलाके में हुई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला मेडिकल कॉलेज के न्यू हॉस्पिटल में भर्ती है।
युवक ने मौके पर ही दम तोड़ा
डीसीपी मनीष शर्मा ने बताया- आरकेपुरम में मुकंदरा वन विभाग के ऑफिस के पास 11 जुलाई की रात 10.30 बजे फायरिंग की आवाज सुनाई दी थी। एक ही स्कूटी पर महिला वकील पूर्वा शर्मा (29) और करण गुर्जर (32) आए थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हुआ। करण ने वहीं स्कूटी रोककर पूर्वा को गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ी। उसे मृत समझकर करण ने खुद को भी शूट कर लिया। करण की मौके पर ही मौत हो गई।
वर्तमान में करण महावीर नगर (कोटा) में रह रहा था। मूल रूप से वह कोटा के कैथून कस्बे का रहने वाला था। उस पर कई आपराधिक केस पहले से दर्ज हैं। उसके पिता पर भी मुकदमे दर्ज हैं। पूर्वा दादाबाड़ी इलाके की रहने वाली है।
सीआई महेंद्र मारू ने बताया- इस दौरान वहां से गुजर रहे एक कार सवार युवक ने पुलिस को सूचना दी। कार सवार युवक कोटा से उदयपुर जा रहा था। पुलिस के मौके पर पहुंचने तक युवक मौके पर ही रुका रहा। पुलिस ने वहां पहुंचकर मौका मुआयना कराया। पूर्वा को हॉस्पिटल भिजवाया। करण के शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।
कोटा कोर्ट में प्रैक्टिस करती है पूर्वा
रात 1 बजे बाद FSL टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए। सड़क पर खून फैला था। स्कूटी वहीं गिरी हुई थी, जिस पर एडवोकेट के लोगों का स्टीकर लगा हुआ था। पूर्वा कोटा कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। फिलहाल पूर्वा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सीआई महेंद्र मारू ने बताया- पूर्वा बात करने की स्थिति में नहीं है। परिवार से जानकारी जुटाई जा रही है।
You may also like: 04 दिसंबर गुरुवार 2025-26: की खबरे
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.