News

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-- तारीख 11-07-2025

By Mani 4 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें--

1. ऑपरेशन सिंदूर पर पहली बार बोले NSA डोभाल, कहा- एक फोटो दिखाएं जिसमें भारत का नुकसान नजर आए; हमने 9 आतंकी ठिकाने उड़ाए


2. अहमदाबाद प्लेन क्रैश- फ्यूल स्विच बंद होने का अनुमान, शुरुआती जांच में पता चला विमान में खराबी नहीं थी, रिपोर्ट आज आ सकती है


3. एक देश एक चुनाव पर JPC की बैठक जारी, पूर्व CJI चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति खेहर सुझाव देंगे; प्रियंका गांधी, अनुराग ठाकुर समेत कई सदस्य पहुंचे


4.  ठोकूंगा मैं तो, ठेकेदारों और अधिकारियों के पीछे लगा हूं; पुल हादसों के बीच बोले नितिन गडकरी, कहा कोई गड़बड़ हुई रोड़ पर तो छोड़ता नहीं हूं, अभी मेरा टारगेट है 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए,अब मैं ठेकेदार और अधिकारियों के पीछे लगूंगा,यह मेरे देश की संपत्ति है,मै इसके साथ समझौता नहीं करुंगा,एक एक रोड़ में मेरे घर की दीवार है, जितनी चिंता मुझे मेरे घर की है,उतनी जिम्मेदारी मेरी उस रोड़ के साथ हैं,इसके साथ समझौता नहीं करुंगा


5.   गडकरी ने कहा एक्सीडेंट अलग चीज है,और जो काम करते समय बेईमानी और फ्राड करते हैं,वो दुसरी चीज है,अगर ग़लती जानबूझकर नहीं की गई हो तो माफ कर देना चाहिए, लेकिन अगर ग़लती दुर्भावनापूर्ण की गई तो ठोक देना चाहिए, आजतक से बातचीत में उन्होंने यह टिप्पणी की,


6. 'ओडिशा में 40,000 से ज्यादा महिलाएं गायब हो गईं’, भुवनेश्वर में गरजे राहुल गांधी, बीजेपी सरकार पर किया बड़ा प्रहार


7. राहुल बोले-महाराष्ट्र की तरह बिहार में वोट चुराने की कोशिश, इलेक्शन कमीशन भाजपा का काम कर रहा; कहा- अडाणी ओडिशा सरकार चला रहे


8. 'मोदी और भागवत जाने वाले हैं', कांग्रेस का 75 की उम्र वाला तंज; RSS चीफ के बयान को बनाया हथियार


9. बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्ष ने पुनरीक्षण पर रोक लगाने की मांग की है। इस पर भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि विपक्षी नेताओं को सुप्रीम कोर्ट और चुनाव आयोग पर भरोसा करना चाहिए


10. ITR Filing: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा अपडेट, ITR-2 और ITR-3 की Excel यूटिलिटीज जारी,


11. किसके लिए है ITR-2?

भारतीय आयकर विभाग की वेबसाइट के अनुसार जो करदाता या हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली ITR-1  भरने के लिए पात्र नहीं हैं वह आईटीआर-2 के जरिए रिटर्न भर सकते हैं। और जिनकी इनकम बिजनेस या प्रोफेशन से इनकम नहीं होती. अगर आपकी कमाई का जरिया मंथली सैलरी, हाउस प्रॉपर्टी, कैपिटल गेन, या अन्य सोर्स है तो आप आईटीआर-2 के जरिए रिटर्न भर सकते हैं।


12 . आईटीआर-3 फॉर्म के जरिए वो लोग रिटर्न भर सकते हैं जिनकी कमाई  बिजनेस या प्रोफेशन से होती है। यानी अगर आप किसी फर्म से प्रोफेशनल फीस, कमीशन लेते हैं तो आपको तीसरा फॉर्म भरना होगा। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं या फिर सेवाएं देते हैं तो यह फॉर्म आपके लिए है। 


13. ट्रेनों के यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर एक्स, रेलमदद और 139 जैसे हेल्पलाइन नंबर माैजूद हैं। अब इस सुविधा को और आसान बनाने की तैयारी की गई है। यात्री अब वॉट्सऐप से भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।रेलवे ने यात्रियों के लिए रेलमदद वॉट्सऐप चैटबोट सुविधा शुरू की है। 7982139139 के माध्यम से यात्री वॉट्सऐप पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं


14. सावन का आज पहला दिन, कांवड़ यात्रा शुरू, महाकाल का पंचामृत अभिषेक; काशी विश्वनाथ का विशेष श्रृंगार, भक्तों पर पुष्पवर्षा


15. 12वीं की किताब में कांग्रेस के 'महिमामंडन' पर राजस्थान में विवाद, सरकार ने पढ़ाने पर लगाई रोक; लेखकों पर लगेगा प्रतिबंध


16.चांदी ₹1,10,300 के ऑल टाइम हाई पर, आज ₹2,366 बढ़ी कीमत, सोना 427 रुपए महंगा हुआ; इस साल सोने और चांदी के दाम 28% बढ़े


17. टेस्ला का भारत में पहला शोरूम 15 जुलाई को खुलेगा, पांच मॉडल Y गाड़ियां पहले ही मुंबई पहुंच चुकी, कीमत 48 लाख हो सकती है


18.सेंसेक्स 700 अंक गिरकर 82,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में करीब 200 अंक की गिरावट; NSE के ऑटो और IT सेक्टर में ज्यादा बिकवाली

RADHE RADHE 🙏

You may also like: राजस्थान के 29 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:झुंझुनूं और भरतपुर में 3 इंच तक बरसात, सवाई माधोपुर में युवक डूबा

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.