News

जयपुर: हीरापुरा बस टर्मिनल को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख से होगा शुरू; एक साथ चलेंगी निजी-रोडवेज बसें

By Mani 2 min read

जयपुर: हीरापुरा बस टर्मिनल को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख से होगा शुरू; एक साथ चलेंगी निजी-रोडवेज बसें

11 जुलाई शुक्रवार 2025-26


जयपुर: जयपुर। अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस स्टैंड को एक अगस्त से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की बैठक में इसका निर्णय हो चुका है, जिसके बाद परिवहन विभाग ने आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। इस संबंध में शुक्रवार को आरटीओ प्रथम कार्यालय झालाना में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है, जिसमें बस ऑपरेटर यूनियन, ऑटो यूनियन, ट्रैफिक पुलिस और रोडवेज विभाग के अधिकारी भाग लेंगे।


आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि हीरापुरा बस स्टैंड को सक्रिय करने का उद्देश्य अजमेर रोड पर ट्रैफिक दबाव को कम करना है। अजमेर रोड पर संचालित सभी निजी और रोडवेज बसों को नए स्टैंड से संचालन के लिए निर्देशित किया जाएगा।


यह है पूरी योजना:


अजमेर रोड पर 200 फीट चौराहे के पास स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल को शुरू करने के लिए परिवहन विभाग, जेसीटीएसएल, रोडवेज और यातायात पुलिस संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। रोडवेज इस रूट पर चलने वाली 25 प्रतिशत बसों का संचालन टर्मिनल से करेगा। यहां बसों का ठहराव होगा और बुकिंग काउंटर भी लगाए जाएंगे। इसके साथ ही लगभग 50 निजी बसों का संचालन भी यहां से किया जाएगा। इसके अतिरिक्त सिटी और उपनगर मार्गों का सर्वे कर बस स्टॉप चिन्हित किए जाएंगे।


मिलेगी यह राहत:


हीरापुरा टर्मिनल शुरू होने से सिंधी कैंप बस स्टैंड से लगभग 50 प्रतिशत बसों का दबाव कम हो जाएगा। वर्तमान में सिंधी कैंप के बाहर से लगभग 30 प्रतिशत निजी बसें अजमेर रोड की ओर से संचालित हो रही हैं। इसके अतिरिक्त सीकर रोड, दिल्ली, आगरा रोड और टोंक रोड की ओर जाने वाली बसों का संचालन भी यहां से करने पर विचार किया जा रहा है।

You may also like: 31/08, 11:35 am] null: कल से बदल जाएंगे ये नियम कल से कई सारे नियम बदलने वाले हैं, जिनका असर आपकी जेब पर पड़ेगा SBI कुछ क्रेडिट कार्ड पर डिजिटल गेमिंग

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.