जयपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर खबर, 15 जुलाई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन 11 जुलाई शुक्रवार 2025-26
जयपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर खबर, 15 जुलाई तक करवा लें ये काम नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन
11 जुलाई शुक्रवार 2025-26
जयपुर:सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे लाभार्थियों को आगामी 15 जुलाई 2025 तक भौतिक सत्यापन करवाना अनिवार्य होगा। 15 जुलाई तक भौतिक सत्यापन नहीं करवाने वाले पेंशनर्स को आगामी माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित हो सकते हैं ।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक बी.पी. चंदेल ने बताया कि जयपुर जिले में मुख्यमंत्री वृद्धावस्था सम्मान पेंशन, विधवा पेंशन, विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन के कुल 6 लाख 8 हजार 861 पेंशनर्स को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत, पेंशनर्स को प्रतिवर्ष नवम्बर-दिसम्बर माह में भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है, लेकिन जयपुर जिले के 82 हजार 934 पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन नहीं करवाया गया है। वहीं, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक जितेन्द्र कुमार सेठी ने बताया कि विभाग द्वारा भौतिक सत्यापन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। नियत तिथि तक भौतिक सत्यापन से शेष रहे पेंशनर्स द्वारा सत्यापन नहीं करवाया जाता है तो नियत तिथि के पश्चात उनकी पेंशन जुलाई 2025 से रोक दी जाएगी। भौतिक सत्यापन से शेष रहे पेंशनर्स से अपील है कि निम्न तरीकों के माध्यम से शीघ्र भौतिक सत्यापन करवाए ताकि नियमित रूप से सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिलता रहे।
You may also like: खुल्लम- खुल्ला...... सडक़ों के गड्ढे बारीश-
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.