सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें
11- जुलाई - शुक्रवार -2025
👇
एक लोटा जल, सभी समस्याओं का हल
1lआधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे चुनाव आयोग', बिहार मतदाता सूची संसोधन पर 'सुप्रीम' आदेश
2
ईश्वर की कृपा रही तो सही समय पर 2027 में सेवानिवृत्त हो जाऊंगा', उपराष्ट्रपति धनखड़ का बयान,पेशे से वकील धनखड़ उपराष्ट्रपति चुने जाने से पहले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे।
3भारत के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत की तरफ से रूस से कच्चे तेल की खरीद जारी रखने से वैश्विक तेल कीमतों को स्थिर बनाए रखने में मदद मिली है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर रूस से तेल की आपूर्ति अचानक बंद हो जाती, तो दुनिया भर में तेल की कीमतें 120 से 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच जातीं।*4 शाह बोले- बिहार-झारखंड-ओडिशा काफी हद तक नक्सल मुक्त, 31 मार्च 2026 तक देश से करेंगे साफ
*5 शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारी सेनाओं ने अपनी वीरता, सटीकता और जांबाजी का अनुभव पूरी दुनिया को कराया है। उनके साहस और पराक्रम के लिए पूर्वी क्षेत्रीय परिषद सेनाओं की वीरता के लिए सर्वसम्मति से धन्यवाद प्रस्ताव पारित करती है।
*6* अब नहीं आएगा बेहिसाब मेडिकल बिल! सरकार ने किया खास इंतजाम, बीमा कंपनियों की मनमानी पर भी कसी जाएगी नकेल
*7* सूत्रों ने बताया कि सरकार और भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) द्वारा किए गए विश्लेषण में पाया गया है कि अस्पताल मरीजों के इलाज का खर्च बढ़ा रहे हैं और ज्यादा पैसे का बीमा कराने वाले मरीजों से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। इसकी वजह से बीमा कंपनियां ज्यादा प्रीमियम वसूल रही हैं। इससे कुछ लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा कराना आसान नहीं रह गया है
8भारत सरकार स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं द्वारा अधिक शुल्क वसूलने पर अंकुश लगाने के लिए मौजूदा स्वास्थ्य बीमा दावा पोर्टल को वित्त मंत्रालय और बीमा नियामक के अधीन लाने की योजना बना रही है।
9कपास संकट ने बढ़ाया कपड़ा उद्योग पर दबाव, घटती उत्पादकता का समाधान निकालने में जुटा कृषि मंत्रालय
10 भारत में कपास उत्पादन 2013-14 में 398 लाख गांठ के शिखर पर था, जो अब घटकर 2024-25 में 306.92 लाख गांठ पर पहुंच गया है, जबकि देश में प्रतिवर्ष 315 लाख गांठ से ज्यादा की जरूरत है। ऐसे में पहले से ही उच्च लागत और वैश्विक प्रतिस्पर्धा से जूझ रहे भारत के कपड़ा उद्योग पर भारी दबाव पड़ रहा है।
11.शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे, चार दिन मिशन आगे बढ़ा; पहले 10 जुलाई को स्पेस स्टेशन से वापसी होनी थी
12 जहां 10,000 आबादी, वहां जाकर ले रहे सम्मान, इतना तो JCB देखने आ जाते हैं; पीएम मोदी पर सीएम मान का तंज
13 यह राज्य सरकार को शोभा नहीं देता', पीएम मोदी के विदेश दौरे की आलोचना करने पर मुख्यमंत्री मान को केंद्र की नसीहत,ये टिप्पणियां गैर-जिम्मेदाराना और निराशाजनक हैं। ऐसे बयान सरकारी अधिकारी को शोभा नहीं देते। भारत सरकार ऐसी अनुचित बयानबाजी से खुद को अलग करती है, जो मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को कमजोर करती हैं।
14 दिल्ली में राहुल के इंतजार में डटे सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार, खड़गे पहुंचे बेंगलुरु; मंत्रियों संग मंत्रणा
15 पीरियड्स की जांच के लिए कपड़े उतरवाए, महाराष्ट्र के ठाणे के प्राइवेट स्कूल में 5वीं से 10वीं तक की बच्चियों के साथ हरकत, प्रिंसिपल हिरासत में
16 गुजरात पुल हादसे में सरकार का ऐक्शन, कई अधिकारी सस्पेंड; अब तक 17 शव बरामद
17TCS शेयरधारकों को हर शेयर पर ₹11 डिविडेंड देगी, वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में कंपनी को ₹12,760 करोड़ का मुनाफा, कमाई 2.4% बढ़ी
18 अमेरिका को अमीर बना रहे भारतीय प्रवासी, करीब ₹25 लाख करोड़ टैक्स दे रहे, US में भारतीय मूल के सबसे ज्यादा अरबपति
19 खामेनेई के सलाहकार की ट्रम्प को ड्रोन हमले की धमकी, कहा- धूप सेंकते समय माइक्रो-ड्रोन नाभि पर गिर सकता है; ट्रम्प बोले- धूप नहीं सेंकता
You may also like: मुख्य हेडलाइन खबरें - 𝟑1-07- 𝟐𝟎𝟐𝟓 गुरुवार
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.