राजस्थान के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:9 घंटे बरसात के बाद घर, एसपी-कलेक्टर ऑफिस डूबे, बनास नदी में डूबने से युवक की मौत
राजस्थान के 27 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:9 घंटे बरसात के बाद घर, एसपी-कलेक्टर ऑफिस डूबे, बनास नदी में डूबने से युवक की मौत
जयपुर
मौसम विभाग ने गुरुवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, सीकर सहित 27 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 11 जुलाई से तेज बारिश होने की संभावना जताई है।
प्रदेश में मानसून के इस सीजन में 1 जून से 8 जुलाई तक औसत से 121 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। बुधवार को उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
हनुमानगढ़ में लगातार 9 घंटे की बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। घर, कलेक्टर-SP ऑफिस में पानी भर गया। बीकानेर में भी तेज बारिश हुई।
बीकानेर, श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में आंधी-बारिश से पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र में बुधवार को बनास नदी की रपट पर नहा रहे युवक की डूबने से मौत हो गई।
हनुमानगढ़ में लगातार हुई बारिश के कारण SP ऑफिस के बाहर एक-दो फीट तक पानी भर गया।
भरतपुर के पहाड़ी में 42MM बारिश
पिछले 24 घंटे के दौरान भरतपुर के पहाड़ी में 42, भुसावर में 29, हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में 20, अलवर में 16, खैरथल में 36 और श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 28MM बरसात दर्ज हुई। फतेहपुर, चूरू, सीकर, पिलानी समेत अन्य कई जगहों पर भी हल्की बारिश हुई।
बुधवार को श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 34.8, चूरू में 36.2, बीकानेर में 36.8, हनुमानगढ़ में 34.1, सीकर में 35.2, कोटा में 34 और अजमेर में 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
बीकानेर में बुधवार दोपहर शहर के कई इलाकों में बारिश हुई।
13 जुलाई तक जारी रहेगा तेज बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- एक लो-प्रेशर सिस्टम पश्चिम बंगाल और झारखंड के ऊपर एक्टिव है। ये अगले एक-दो दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ आगे बढ़ेगा।
इस सिस्टम के असर से राज्य में 13 जून तक बरसात का दौर जारी रहेगा। 11 जुलाई दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश और तेज होने की संभावना है
You may also like: नई दिल्ली:रूसी तेल से भारत को हुआ काफी फायदा:
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.