News

Bluetooth से नकल कर कोर्ट में बाबू बनी संगीता विश्नोई गिरफ्तार-

By Mani 2 min read

Bluetooth से नकल कर कोर्ट में बाबू बनी संगीता विश्नोई गिरफ्तार-

जयपुर: ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कर हाईकोर्ट की लिपिक भर्ती परीक्षा पास करने के मामले में अब एसओजी ने महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया. उसने ब्लूटूथ से नकल कर परीक्षा पास की और कोर्ट में लिपिक बन गई. बता दें कि पौरव कालेर गैंग ने हाईकोर्ट में लिपिक भर्ती की लिखित परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस से नकल कराई थी.

एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की ओर से कनिष्ठ न्यायिक सहायक लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं लिपिक ग्रेड-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती के लिए संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2022 की लिखित परीक्षा 12 मार्च 2023 और 19 मार्च 2023 को दोपहर 12 से 2 बजे तक हुई थी. आरोपी संगीता विश्नोई ने आरएनबी विश्वविद्यालय स्थित केंद्र पर 19 मार्च 2023 को परीक्षा दी थी. संगीता विश्नोई को अब गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ जारी है.

कालेर ने सालासर से बताए थे जवाब: एडीजी सिंह ने बताया कि एसओजी की पड़ताल में सामने आया कि संगठित नकल गिरोह के सरगना पौरव कालेर ने संगीता विश्नोई को परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ के जरिए नकल करवाई थी. उसने सालासर की होटल में बैठकर मोबाइल कॉल कर अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर बताए थे.

देसूरी कोर्ट में पदस्थापित : सिंह ने बताया कि एसओजी की जांच में सामने आया कि संगीता विश्नोई सार्वजनिक प्रतियोगी परीक्षा में नकल कर पास हो गई और धोखाधड़ी से कनिष्ठ लिपिक (ग्रेड-2) चयनित हुई. वह वर्तमान में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, देसूरी (पाली) में पदस्थापित है. कनिष्ठ श्रेणी लिपिक (ग्रेड-2) के पद पर धोखाधड़ी से चयनित होने का आरोप प्रमाणित होने पर अनुसंधान अधिकारी एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा ने संगीता विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी है.

You may also like: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-24-08-2025-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.