राजस्थान के चूरू में एयरफोर्स का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, मलबे में मिले 2 लोगों के शव
राजस्थान के चूरू में एयरफोर्स का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, मलबे में मिले 2 लोगों के शव
भारतीय वायु सेना का एक जगुआर लड़ाकू विमान बुधवार को राजस्थान के चूरू जिले के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. घटनास्थल से 2 लोगों के शव बरामद किए गए हैं.
चूरू,
राजस्थान के चूरू जिल के रतनगढ़ क्षेत्र के भानुदा गांव में बुधवार को एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. घटनास्थल से 2 लोगों के शव बरामद हुए हैं. घटना के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. ग्रामीणों की सूचना के अनुसार आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया.
दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय वायु सेना का जगुआर है. शव के पहचान की प्रक्रिया सेना और स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है. जैसे ही हादसे की खबर फैली, रतनगढ़ में हड़कंप मच गया. कलेक्टर अभिषेक सुराना और स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं. सेना की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंचने वाली है, ताकि घटनास्थल को सील कर जांच शुरू की जा सके.
गांववालों ने बताया कि विमान क्रैश के तुरंत बाद खेतों में आग लग गई थी. जिसे ग्रामीणों ने अपनी ओर से बुझाने का प्रयास किया. घटना के विस्तृत कारणों की पुष्टि सेना द्वारा की जाएगी. बताया जाता है कि प्लेन एक पेड़ पर गिरा. जिससे पेड़ भी पूरी तरह जल गया. जिस जगह पर विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, वो इलाका रेगिस्तान का है.
चुरू एसपी जय यादव ने बताया कि सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. विमान एक पेड़ पर गिरा है. जिससे पेड़ भी जल गया. घटनास्थल से 2 शव बरामद किए गए हैं. दुर्घटना स्थल पर सेना की टीम भी पहुंच गई है. फिलहाल सेना की टीम द्वारा विमान के मलबे को एकत्रित करने का काम किया जा रहा है.
इससे पहले गुजरात के जामनगर में जगुआर हुआ था दुर्घटनाग्रस्त
इससे पहले भारतीय वायुसेना का जगुआर लड़ाकू विमान 2 अप्रैल 2025 को गुजरात के जामनगर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. जामनगर में जो विमान हादसे का शिकार हुआ था, वो दो सीटों वाला था. यह विमान रात में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था.
विमान हादसे का कारण तकनीकी खराबी को बताया गया था. जैसे ही विमान ने उड़ान भरी वैसे ही हादसा हो गया था. आपको बता दें कि जगुआर फाइटर जेट को सेपेकैट जगुआर (SEPECAT Jaguar) के नाम से भी जाना जाता है. इस विमान को पहले ब्रिटिश और फ्रांसीसी वायुसेना इस्तेमाल करती थी.
You may also like: तीन टुकड़ों में कटा सांप, फिर भी युवती को डंसा, मुरैना में मशीन से चारा काट रही थी, परिजन ने पहले झाड़फूंक कराया; नहीं बची जान
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.