News

सरकार की संवेदनशील पहलः मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना, दिव्यांगजनों को दे रही संबल

By Mani 2 min read

सरकार की संवेदनशील पहलः मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना, दिव्यांगजनों को दे रही संबल

बीकानेर मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा दिव्यांग कल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनका उद्देश्य दिव्यांगजनों को संबल देना और उनके दैनिक कार्यकलाप में सहायता प्रदान करना है। ऐसी ही महत्वपूर्ण योजना है-मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना। इसका उद्देश्य, कॉलेजों में शिक्षा प्राप्त कर रहे दिव्यांग भाई-बहिनों को शैक्षणिक स्थल और दिव्यांग युवा साथियों को रोजगार स्थल तक पहुंचने में सुलभता प्रदान करना है। 

समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पंवार ने बताया कि मुख्यमंत्री दिव्यांगजन स्कूटी योजना के तहत गत वर्ष जिले के 48 दिव्यांगजनों को इस योजना का लाभ मिला। इस वर्ष 60 युवाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा चुके हैं। पात्रता परीक्षण के बाद प्राथमिकता के आधार पर इसका लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के युवा, जिनकी कुल वार्षिक पारिवारिक आय 2 लाख से कम और दिव्यांगता 40 प्रतिशत या इससे अधिक है, इस योजना के पात्र हैं।

योजना के तहत गत वर्ष लाभांवित होने वाले गंगाशहर निवासी हरीश कुमार भोजक ने बताया कि फड़बाजार की एक परचून की दुकान में काम करके अपना और अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में उन्हें ऑटो के पैसे खर्च कर अथवा किसी के साथ दुकान तक पहुंचना पड़ता था। साथ ही किसी-ना-किसी के भरोसे रहना पड़ता था। 

भोजक ने बताया कि जब इस योजना की जानकारी मिली तो आवेदन किया और लाभ के पात्र होने पर, स्कूटी मिल गई। भोजक ने बताया कि अब उसे दुकान आने-जाने और छोटे-मोटे काम करने में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। साथ ही उसने बताया कि वह विशेष योग्यजन पेंशन योजना के तहत 1250 रुपए प्रति माह तथा पालनहार योजना के तहत एक बच्चे के पालन-पोषण और शिक्षा के लिए 1500 रुपए प्रति माह प्राप्त कर रहा है। 

हरीश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के संवेदनशील निर्णय की बदौलत उन्हें यह संबल मिला है। इससे उनका परिवार के गुजारे में सकारात्मक मदद मिल रही है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार का आभार जताया।

You may also like: आधार कार्ड पर होगा सिर्फ फोटो और QR कोड; नाम, पता, उम्र हटाने पर विचार कर रहा है UIDAI

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.