LifeDb home LifeDb
News

BIG BREAKING NEWS

By Mani 1 min read

BIG BREAKING NEWS


पुलवामा हमले के लिए Amazon से खरीदा गया था विस्फोटक, PayPal से हुई पैमेंट, FATF का खुलासा


दुनिया में टेरर फाइनेंसिंग पर नजर रखने वाली संस्था FATF (फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स) की नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट के अनुसार आतंकी संगठन अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और ऑनलाइन पेमेंट सर्विसेस का उपयोग हथियार खरीदने और फंडिंग के लिए कर रहे हैं.


FATF ने भारत के दो बड़े मामलों 2019 पुलवामा हमला और 2022 गोरखनाथ मंदिर हमले का जिक्र करते हुए बताया कि इन घटनाओं में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स की अहम भूमिका रही.


रिपोर्ट में कहा गया है कि एक आतंकी ने Amazon से एल्युमिनियम पाउडर मंगाया, जिससे IED ब्लास्ट की ताकत बढ़ गई. वहीं, गोरखनाथ हमले में आरोपी ने PayPal और VPN का उपयोग करके करीब ₹6.7 लाख की विदेशी ट्रांजैक्शन की, ISIS समर्थकों को फंड भेजा और लोकेशन छुपाई।

You may also like: कल दिनांक 21.9.2025. को अश्विन कृष्ण पक्ष रविवार पितृ अमावस्या पुण्य दिवश हैं

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.