नई FASTag वार्षिक पास योजना से अब हाईवे पर सफर होगा और भी सस्ता व आसान
नई FASTag वार्षिक पास योजना से अब हाईवे पर सफर होगा और भी सस्ता व आसान
भारत सरकार की नई FASTag वार्षिक पास योजना से हाईवे सफर अब होगा और भी सस्ता और आसान. सिर्फ ₹3000 में पूरे साल या 200 ट्रिप तक टोल में भारी छूट मिलेगी. जयपुर-दिल्ली जैसे रूट पर ₹375 की जगह सिर्फ ₹45 लगेंगे, यानि ₹330 की सीधी बचत. योजना 15 अगस्त 2025 से लागू होगी और केवल निजी गाड़ियों पर मान्य होगी. हर ट्रिप पर टोल सिर्फ ₹15 से ₹45 तक ही लगेगा. योजना का लाभ उठाने के लिए Rajmarg Yatra ऐप से FASTag लिंक करके पास एक्टिवेट करें. जल्द ही यह सुविधा Paytm, PhonePe और GPay पर भी उपलब्ध होगी. यह स्कीम नियमित यात्रियों के लिए एक सुपर सेवर प्लान है. योजना सिर्फ एक वाहन पर मान्य है, ट्रांसफर नहीं की जा सकती. स्मार्ट सफर और स्मार्ट बचत के लिए FASTag एनुअल पास जरूर बनवाए
You may also like: जोत भारती जी के धोरे पर श्री शिव महापुराण कथा 27 से-
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.