जन्मों के रिश्ते हो रहे कमजोर:शादी के 42 साल बाद तलाक की अर्जी, 67 की उम्र में कहा- हमारे विचार नहीं मिल रहे, अब साथ नहीं रहेंगे
जन्मों के रिश्ते हो रहे कमजोर:शादी के 42 साल बाद तलाक की अर्जी, 67 की उम्र में कहा- हमारे विचार नहीं मिल रहे, अब साथ नहीं रहेंगे
जयपुर
कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है, उनकी जोड़ी पहले से तय होती हैं। लेकिन राजधानी में 70-75 साल के सीनियर सिटीजन भी शादी के 40-45 साल बाद फैमिली कोर्ट से तलाक का आग्रह कर रहे हैं। वे कहते हैं कि अब उनके विचार नहीं मिले रहे, वे साथ नहीं रहेंगे। इनमें कई बुजुर्ग जोड़े तो ऐसे हैं, जो सरकारी सेवाओं के उच्च पदों से रिटायर हैं। कई बुजुर्ग दंपती सरकारी सेवाओं में रहे हैं, लेकिन दैनिक जीवन की छोटी-छोटी बातों पर उनके झगड़े इतने बढ़ गए कि नौबत तलाक तक पहुंच गई।
केस( 1) 42 साल पुरानी शादी तोड़ने के लिए रिटायर्ड अफसर ने मांगा तलाक
67 साल के रिटायर्ड अफसर ने मानसिक क्रूरता पर 42 साल पुरानी शादी तोड़ने के लिए तलाक मांगा है। अधिवक्ता विष्णु कुमार शर्मा बताते हैं कि शादी 1982 में हुई थी। प्रार्थी 2021 से पत्नी से अलग रह रहा है। पत्नी द्वारा मानसिक प्रताड़ित करने पर शादी रद्द कर तलाक दिलवाने का आग्रह किया है।
केस (2) 30 साल पुरानी शादीः रिटायर्ड पति-पत्नी ने सहमति से मांगा तलाक
सरकारी सेवा से रिटायर्ड 76 साल की पत्नी व 72 साल के पति ने सहमति से तलाक मांगा है। 30 साल पुरानी शादी है। अधिवक्ता रजनी गुप्ता का कहना है कि पति-पत्नी साल 2014 से ही अलग रह रहे हैं। भविष्य में उनके एक साथ रहने की संभावना नहीं होने के चलते दोनों ने तलाक का निर्णय लिया है।
भास्कर एक्सपर्ट - पारिवारिक न्यायालय बार एसोसिएशन, जयपुर के उपाध्यक्ष डीएस शेखावत का कहना है कि जयपुर की फैमिली कोर्ट में तलाक के 3600 केस पेंडिंग हैं। इनमें एक हजार केस आपसी सहमति से तलाक के हैं।
You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें: 29 नवम्बर शनिवार2025
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.