आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा समीक्षा बैठक
आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा समीक्षा बैठक
गंदे पानी की शिकायत नहीं आए सुनिश्चित करें - आयुक्त
जल भराव नहीं हो इसके लिए सभी उपाय करे
जहां भी कार्य चले व्यवस्थित बैरिकेटिंग करे, जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो
स्ट्रॉम वाटर लाइन की सफाई अच्छी तरह से हो जाय
सी एम हेल्प लाइन की शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से करे
आयुक्त श्री शिवम वर्मा द्वारा आज सुबह 8 बजे से सिटी बस ऑफिस में समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में समस्त अपर आयुक्त ,उपायुक्त, अधीक्षण यंत्री,कार्यपालन यंत्री, एवं समस्त झोनल अधिकारियों,प्रभारी अधिकारी वर्कशॉप व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
आयुक्त श्री वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—
🔹 शहर में कहीं से भी गंदे पानी की शिकायत प्राप्त न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। जलभराव और सीवेज ओवरफ्लो की समस्याओं को रोकने के लिए आवश्यक तकनीकी उपाय तत्परता से किए जाएं।
🔹 जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था को चाकचौबंद करें और संवेदनशील क्षेत्रों की विशेष निगरानी रखें।
🔹 स्ट्रॉम वॉटर लाइन की सफाई कार्य को प्राथमिकता दी जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि कोई नाली या चैंबर अवरुद्ध न हो।
🔹 जहां भी सड़क या पाइपलाइन का कार्य चल रहा हो, वहां उचित एवं व्यवस्थित बैरिकेटिंग की जाए, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना समाप्त हो।
🔹 सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। नागरिकों को त्वरित राहत मिले, यह सुनिश्चित करें।
आयुक्त श्री वर्मा ने सभी झोनल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर निरीक्षण करें और समस्याओं का स्थायी समाधान निकालें। वर्कशॉप प्रभारी को यह भी निर्देशित किया गया कि मानसून में उपयोग होने वाले आवश्यक उपकरण जैसे पंप, बैरिकेड्स, वाहन आदि पूर्ण रूप से क्रियाशील स्थिति में रखें।
You may also like: सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें-(27- 08 - 2025-)कब तक बचाने आएंगे भगवान राम और शिवजी, हर हिंदू को उठानी होगी जिम्मेदारी: मोहन भागवत
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.