News

नई दिल्ली:नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आज की खबरों में भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I तैयार

By Mani 7 min read

नई दिल्ली: नैशनल मॉर्निंग भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I तैयार, संसद में नहीं सुनाई देगा वंदे मातरम-जय हिंद जैसे नारे, हॉन्गकॉन्ग में आग से त्राहिमाम, जेल में बंद पूर्व पीएम की मौत की खबर से पूरे पाकिस्तान में मचा बवाल,

28 नवम्बर शुक्रवार 2025-26

नई दिल्ली:नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आज की खबरों में भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I तैयार, संसद में नहीं सुनाई देगा वंदे मातरम-जय हिंद जैसे नारे, हॉन्गकॉन्ग में आग से त्राहिमाम, जेल में बंद पूर्व पीएम की मौत की खबर से पूरे पाकिस्तान में मचा बवाल, सीएम विजयन को बम से उड़ाने की धमकी प्रमुख रहा।

1 .भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I तैयार:

भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट को पेश किया। रॉकेट को प्राइवेट स्पेस कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बनाया है। रॉकेट की ऊंचाई 7 मंजिल बिल्डिंग के बराबर है। इस रॉकेट को 2026 में लॉन्च किया जाएगा। यह अपने साथ 300 किग्रा सैटेलाइट ले जाने में सक्षम है।

प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-I

2.संसद में नहीं सुनाई देगा वंदे मातरम-जय हिंद जैसे नारे:

संसद भवन में कार्यवाही के दौरान अब वंदे मातरम-जय हिंद जैसे नारे सुनाई नहीं देंगे। राज्यसभा (Rajya Sabha) ने नए बुलेटिन में सांसदों को इन शब्दों का प्रयोग करने से मना किया है। राज्यसभा ने नए बुलेटिन में सांसदों से कहा कि सांसद अपने भाषणों के अंत में ‘थैंक्स’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ जैसे इन शब्दों का प्रयोग न करें। इसमें सदन में अनुशासन बनाए रखने के लिए भी कई अन्य निर्देश भी दिए गए हैं।

3 हॉन्गकॉन्ग में आग से त्राहिमाम:

हांगकांग में आग ने कोहराम मचाया है। हॉन्गकॉन्ग के ताई पो जिले में 31 मंजिला 8 आवासीय टावरों में लगी भीषण आग ने जमकर तबाही मचाई। इस आग में जलकर अब तक 54 लोगों की जलकर मौत हो चुकी है। जबकि 250 लोग अभी भी लापता हैं। मरने वाली की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 700 से अधिक फायरफाइटर्स राहत और बचाव में लगे हुए हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस हादसे में अबतक 36 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

4 जेल में बंद पूर्व पीएम की मौत की खबर से पूरे पाकिस्तान में मचा बवाल:

इम्रानखान जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की खबर के बाद पूरे पाकिस्तान में बवाल मच गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। पिछले 3 हफ्तों से इमरान की बहनें उनसे मिलने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जेल प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा। इसके चलते से इमरान की खराब सेहत और मौत होने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं पूरे मामले पर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) और आर्मी चीफ असीम मुनीर (Asim Munir) की चुप्पी ने मामले को और भी पेचीदा बना दिया है। इमरान खान की बहनें और समर्थक जेल के बाहर मुलाकात पर अड़े हुए हैं।

5 सीएम विजयन को बम से उड़ाने की धमकी:

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन पर सोशल मीडिया के जरिए बम से उड़ाने की धमकी देने के आरोप में एक स्वयंभू नन के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि टीना जोस नामक महिला के खिलाफ फेसबुक पर एक अन्य यूजर के पोस्ट पर कमेंट किया गया था। इसमें उन्होंने लिखा था- मुख्यमंत्री पर बम से हमला करने की कथित अपील करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

6.शेख हसीना के बेटे सजीब और बेटी पुतुल पर एक्शन:

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पीछे यूनुस सरकार हाथ धोकर पीछे पड़ गई है. पिछले दिनों बांग्लादेश की अदालत द्वारा उन्हें फांसी की सजा सुनाये जाने के बाद अब उनके बेटे-बेटी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में ऐतिहासिक फैसला आया है. विशेष न्यायाधीश-5 मोहम्मद अब्दुल्लाह अल मामून की अदालत ने हसीना को जमीन घोटाले से जुड़े तीन मामलों में कुल 21 साल की जेल की सजा सुनाई. वहीं उनके बेटे और बेटी को भी कठोर सज़ा दी गई है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब हसीना पर गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के मामले भी चल रहे हैं, और वह देश छोड़कर भारत में शरण लिए हुए हैं. 

अगले साल से 7 दिन में अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर:

अब अगले साल अप्रैल के महीने से क्रेडिट स्कोर अपडेट होने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सभी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों (CICS) को हर 7 दिन में क्रेडिट स्कोर अपडेट करना होगा। अभी स्कोर 15 दिन में एक बार अपडेट होता है। RBI ने इसे लेकर बीते दिनों ड्राफ्ट जारी किया था। RBI के प्रस्ताव के अनुसार, अब सिबिल और एक्सपीरियन जैसी सभी क्रेडिट इन्फॉर्मेशन कंपनियों हर महीने डेटा पांच बार अपडेट करेंगी। ये अपडेट हर महीने की 7 तारीख, 14 तारीख, 21 तारीख, 28 तारीख और महीने की आखिरी तारीख को किए जाएंगे। 

असम में बहुविवाह होगा अपराध, प्रथा पर बैन लगाने वाला बिल पास:

असम विधानसभा में बहुविवाह पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विधेयक पारित कर दिया है. यह एक ऐतिहासिक फैसला है. इस कानून के तहत अगर कोई ऐसा करता है तो उसे सात साल की जेल हो सकती है. साथ ही पीड़ित को 1.40 लाख रुपये मुआवजा देने का भी प्रावधान है. विधेयक के प्रवधानों से अनुसूचित जनजाति (एसटी) के सदस्यों और छठी अनुसूची के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को अलग रखा गया है.आपको बता दें कि विधेयक को पास करने से पहले असम विधानसभा में इसे लेकर चर्चा भी हुई. इस मौके पर सूबे के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ‘अगर मैं असम में दोबारा सत्ता में आता हूं तो पहले सत्र में हम असम में यूसीसी लाएंगे. बहुविवाह विरोधी अधिनियम असम में यूसीसी की ओर पहला कदम है.’ 

2020 वाला पुराना विवाद फिर हुआ ताजा:

नेपाल ने एक बार फिर भारत के साथ सीमा विवाद को हवा दे दी है. वहां के सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को 100 रुपये का नया नोट जारी किया है. इस नोट पर नेपाल का नया मैप छपा हुआ है. इसमें कालापानी और लिपुलेख जैसे विवादित इलाकों को नेपाल का हिस्सा बताया गया है. भारत इन इलाकों को हमेशा से अपना मानता आया है. यह कदम दोनों देशों के रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकता है. नेपाल की इस हरकत से 2020 का पुराना विवाद फिर से जिंदा हो गया है. भारत ने पहले ही नेपाल के इस दावे को एकतरफा कार्रवाई बताया था. इसके बावजूद नेपाल अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. यह कार्रवाई सीधे तौर पर भारत की संप्रभुता को चुनौती देने जैसी है. भारत सरकार ने नेपाल के इस दावे को कृत्रिम विस्तार करार दिया था. अब करेंसी नोट पर इसे छापना मामले को और गंभीर बना रहा है. 

चीन में ट्रायल के दौरान ट्रेन से कटे 11 श्रमिक:

चीन के दक्षिण-पश्चिमी युन्नान प्रांत में गुरुवार सुबह हादसा हो गया। यहां ट्रायल के दौरान एक ट्रेन ने कई श्रमिकों को टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हुई है। घटना प्रांत की राजधानी कुनमिंग में लुओयांग टाउन रेलवे स्टेशन के पास हुई है। हादसे में 2 कर्मचारी घायल हैं, जिनको अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, काम फिर से शुरू कर दिया गया है।

You may also like: 20 ट्यूबवेल का ठेका, 981 का बनाया, न टेंडर-न अनुमति...150 करोड़ का घोटाला

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.