News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:25 November 2025

By Mani 3 min read

1.राम मंदिर संपूर्ण, मोदी-भागवत ने धर्मध्वजा फहराई, पहली बार राम दरबार की पूजा की, रामलला के लिए वस्त्र-चंवर लेकर पहुंचे पीएम

2. 'आज पूरा विश्व राममय है, हर राम भक्त के हृदय में...', राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराने के बाद बोले PM मोदी

3. राम मंदिर में ध्वजारोहण: बटन दबाते ही मंदिर के शीर्ष पर विराजमान हुआ ध्वज, मोदी हुए भावुक; रोते दिखे साधु-संत

4. पीएम ने कहा कि हम ऐसा समाज बनाएं, जहां कोई गरीब न हो। कोई पीड़ित ना हो। यह ध्वज युगों युगों तक श्री राम के आदेशों और प्रेरणाओं को मानव मात्र तक पहुंचाएगा। उन्होंने हर दानवीर, श्रमवीर, कारीगर, योजनाकार, वास्तुकार का अभिनंदन किया। यही वह नगरी है, जहां से श्रीराम ने अपना जीवन पथ शुरू किया था।

5. पीएम मोदी ने कहा, अयोध्या वह भूमि है, जहां आदर्श आचरण में बदलते हैं। यह वही भूमि है, जहां राम ने जीवन शुरू किया। इसी धरती ने बताया कि एक व्यक्ति अपने समाज की शक्ति से कैसे मर्यादा पुरुषोत्तम बनता है, जब भगवान यहां से गए तो युवराज राम थे, वह लौटे तो मर्यादा पुरुषोत्तम बनकर लौटे

6. CJI बनने के बाद जस्टिस सूर्यकांत ने 17 केस सुने, पहले ही दिन ओरल मेंशनिंग बंद की, अब लिखित अपील होगी; कहा- न्याय रुकना नहीं चाहिए

7.संसद के शीत सत्र में विपक्ष से न हो टकराव, सरकार का 30 नवंबर को सर्वदलीय बैठक का प्रस्ताव

8.बिहार में बंद चीनी मिलें चालू होंगी, नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में 6 एजेंडों पर लगी मुहर

9. कर्नाटक में सीएम पद पर सियासत, सिद्धारमैया के बाद डीके शिवकुमार ने भी की खरगे से मुलाकात

10. बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर अटकलें तेज तब हो गई जब राज्य की कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा समय पूरा किया। इसी बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कथित ‘पावर शेयरिंग’ समझौते की बातें भी सामने आई हैं। ऐसे में चर्चा तेज हो गई कि क्या अब डीके शिवकुमार को अगले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद दिया जा सकता है।

11. गुरुद्वारा जाने से इनकार करने पर क्रिश्चियन आर्मी अफसर बर्खास्त, सुप्रीम कोर्ट बोला- ऐसा व्यक्ति फोर्स में रहने लायक नहीं; सेना सेक्युलर, यहां अनुशासन सर्वोपरि

12. असम CM विधानसभा में बोले- सिंगर जुबीन का मर्डर हुआ, मौत हादसा नहीं; एक आरोपी ने जान ली, बाकियों ने मदद की; अबतक 7 गिरफ्तार

13. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर फिर किया हमला, बमबारी में नौ बच्चों समेत 10 की मौत, 4 घायल

14. भारत का दूसरा विकेट गिरा, यशस्वी के बाद राहुल आउट, गुवाहाटी टेस्ट में 549 रन का टारगेट मिला, साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी 260/5 पर डिक्लेयर की

15. सेंसेक्स 314 अंक गिरकर 84,587 पर बंद, निफ्टी 70 अंक फिसला; IT और मीडिया शेयरों में गिरावट रही, रियल्टी और बैंकिंग चढ़े


You may also like: नई दिल्ली: भारत का पहला स्वदेशी चिप विक्रम 32-बिट माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च. पहला 'मेड इन इंडिया' चिप पीएम मोदी को सौंपा गया

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.