News

वंदे मातरम' के 150 साल पूरे: अमित शाह बोले- यह गीत आज भी जगाता है राष्ट्रभक्ति की अमर ज्वाला

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:

1.वंदे मातरम् के 150 साल, डाक टिकट-सिक्का जारी, PM बोले- राष्ट्र गीत आत्मविश्वास से भर देता है, यह मां भारती की आराधना

2.पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम, ये शब्द एक मंत्र है, एक ऊर्जा है, एक स्वप्न है, एक संकल्प है। वंदे मातरम, ये शब्द मां भारती की साधना है, मां भारती की आराधना है। वंदे मातरम, ये शब्द हमें इतिहास में ले जाता है, ये हमारे वर्तमान को नए आत्मविश्वास से भर देता है, और हमारे भविष्य को ये नया हौसला देता है कि ऐसा कोई संकल्प नहीं जिसकी सिद्धि न हो सके, ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे हम भारतवासी पा न सकें।

3.पीएम मोदी बोले- 1937 में विभाजन के बीज बोए गए, वही सोच आज भी देश के लिए बड़ी चुनौती

4.पीएम मोदी बोले- जनता अब जंगलराज नहीं चाहती है, यह पहले चरण के मतदान ने तय कर दिया,मोदी ने कहा कि मैं इस क्षेत्र की सभी महानविभूतियों को नमन करता हूं। बिहार में पहले चरण के मतदान ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बिहार के इतिहास का अब तक का सबसे अधिक मतदान हुआ है, पहले चरण में करीब 65 प्रतिशत मतदान हुआ। यह दिखाता है कि एनडीए सरकार की वापसी का मोर्चा खुद बिहार की जनता, युवा, महिला और किसानों ने संभाला है।

5.मोदी बोले- मैंने जो कहा वो किया, राम मंदिर-धारा 370-ऑपरेशन सिंदूर इसके सबूत; योगी ने कहा- लालटेन डकैती डालने का सर्टिफिकेट था

6.पूरा चुनाव ही चोरी कर लिया गया', राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला,यह एक सामान्य सी बात है। मैंने अपनी प्रेजेंटेशन में दिखाया कि हरियाणा चुनाव, चुनाव नहीं था, और बड़े पैमाने पर चोरी हुई है।'

7.राहुल गांधी बोले- ब्राजीलियन मॉडल तो छोटा सा उदाहरण, असली सवाल हरियाणा में फर्जी तस्वीर से वोट कैसे डाला गया, मॉडल की फोटो 22 वोटर स्लिप पर थी

8.राहुल गांधी बोले- वोट चोरी से बनी महाराष्ट्र सरकार अब जमीन चोरी में लगी है

9.वंदे मातरम' के 150 साल पूरे: अमित शाह बोले- यह गीत आज भी जगाता है राष्ट्रभक्ति की अमर ज्वाला

10. खरगे ने आरोप लगाया कि '1925 में अपनी स्थापना के बाद से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने इसकी सार्वभौमिक श्रद्धा के बावजूद 'वंदे मातरम' से दूरी बनाए रखी है। इसके साहित्य में एक बार भी इस गाीत का जिक्र नहीं मिलता

11. 'आवारा पशुओं को सड़कों, हाईवे से हटाएं', सुप्रीम कोर्ट का राज्यों-NHAI और नगरपालिकाओं को निर्देश

12. दिल्ली एयरपोर्ट से 300 फ्लाइट्स की आवाजाही में देरी, ऑटोमैटिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी, भोपाल, चंडीगढ़, अहमदाबाद में भी डिले

13. अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सुप्रीम कोर्ट बोला: देश में कोई नहीं मानता यह पायलट की गलती थी; पिता की याचिका पर केंद्र-DGCA से जवाब मांगा

14. बेटे की लैंड डील पर घिरे डिप्टी सीएम अजित पवार,कटघरे में पार्थ पवार, विपक्षी दल बोले- जांच कराएं CM फडणवीस; अजीत पवार से इस्तीफे की मांग

15. तेजस्वी का दावा- 121 सीटों पर महागठबंधन के उम्मीदवारों को एकमुश्त वोट मिला, बदलाव की लहर है

16. डीएमके की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट, तमिलनाडु में एसआईआर पर रोक लगाने की है मांग

17 सोना 21 दिन में ₹10,643 सस्ता: ₹1.20 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹30,090 गिरी; फेस्टिव डिमांड कम होने से घट रही कीमतें

18. गिरकर 600 अंक संभला बाजार, सेंसेक्स 95 अंक नीचे 83,216 पर बंद हुआ; IT-मीडिया गिरे, मेटल और बैंकिग शेयरों में खरीदारी रही।


You may also like: सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें- 21- सितंबर - रविवार कांग्रेसी कहते हैं लाडली बहनें दारू पी जाती हैं, चप्पलें तैयार रखनाः CM मोहन यादव

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.