IND vs AUS तीसरा टी-20 आज, हारा तो सीरीज नहीं जीत पाएगा भारत; होबार्ट में पहला टी-20 खेलेगी टीम इंडिया
सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें:
02 नवम्बर 2025 रविवार
1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में पटना में रोड शो करेंगे। वह शाम पांच बजे एयरपोर्ट से दिनकर गोलंबर पहुंचेंगे। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद शाम साढ़े पांच बजे वह रोड शो की शुरुआत करेंगे
2. इसी चुनाव में जनता दे देगी जवाब, खरगे की RSS बैन की मांग पर अमित शाह की दो टूक
3. भारत नेपाल नहीं, हमारी लोकतांत्रिक जड़ें बहुत मजबूत, जेन-जी प्रोटेस्ट पर अमित शाह
4.आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं बल्कि भारत की आत्मा है। बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा 1875 में रचित यह गीत 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा गाया गया और तब से यह देशभक्ति का मंत्र बन गया
5.होसबाले ने कहा-कांग्रेस ने RSS पर 3 बार प्रतिबंध लगाया, लेकिन जनता ने हमें स्वीकार किया, अब फिर प्रयास करके देख लें
6.इसरो आज अपने नाम दर्ज करेगा एक और कीर्तिमान, ‘बाहुबली’ संचार उपग्रह CMS-03 के लॉन्च की उल्टी गिनती शुरू
7. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, कई समारोह में करेंगी शिरकत
8. संविधान में बसती है लोकतंत्र की आत्मा, मिट्टी से बनाए रखें जुड़ाव: CJI गवई
9. आधी रात में हुई बिहार में जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी, दुलारचंद यादव केस में पुलिस का बड़ा एक्शन
10. आंध्र प्रदेश: श्रीकाकुलम के वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत; सीएम ने दिए जांच के आदेश
11.राज ठाकरे ने कहा- मेरे पास फर्जी वोटर्स की लिस्ट, MVA की रैली में उद्धव बोले- सरकार ने पहले नाम-सिंबल चुराए, अब वोट चोरी
12. फेस्टिव सीजन में UPI ट्रांजैक्शन का नया रिकॉर्ड बना, अक्टूबर में UPI से ₹27 लाख करोड़ का लेन-देन हुआ, इसमें सालाना 25% की ग्रोथ हुई
13.3 दिन में GST रजिस्ट्रेशन मिलेगा, ₹2.5 लाख से कम मंथली टैक्स वालों को फायदा; अक्टूबर में ₹1.96 लाख करोड़ GST कलेक्शन
14.भारत साउथ अफ्रीका: इतिहास रचने को तैयार भारत की बेटियां, महिला वनडे विश्व कप को आज मिलेगा नया चैंपियन
15. IND vs AUS तीसरा टी-20 आज, हारा तो सीरीज नहीं जीत पाएगा भारत; होबार्ट में पहला टी-20 खेलेगी टीम इंडिया
16. दिल्ली-NCR में छाई धुंध... यूपी, बिहार और राजस्थान में बारिश की आशंका; हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी का अलर्ट।
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.