News

पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकी घोषित किया:

By Mani 5 min read

नई दिल्ली: नेशनल मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकी घोषित किया PM मोदी बोले- भारत की होगी 21वीं सदी अमेरिका बोला- भारत की कीमत पर PAK से दोस्ती नहीं

27 अक्टूबर सोमवार 2025-26

1.पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकी घोषित किया:

पाकिस्तान ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित किया है। सऊदी अरब में एक शो में बलूचिस्तान को अलग देश बताने के बाद पाकिस्तान ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में डालकर एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आतंकवादी घोषित कर दिया है। इसे लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। हालांकि मामले में सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

2.PM मोदी बोले- भारत की होगी 21वीं सदी:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन 2025 में वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने थाईलैंड की क्वीन मदर के निधन पर संवेदना प्रकट की और आसियान देशों के साथ भारत के सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि अनिश्चितता के इस दौर में भारत-आसियान व्यापक रणनीतिक साझेदारी निरंतर मजबूत हुई है। हमारी मज़बूत साझेदारी वैश्विक स्थिरता और विकास का आधार बनकर उभर रही है। पीएम मोदी ने 2026 को ‘आसियान-भारत समुद्री सहयोग का वर्ष’ भी घोषित किया।

3.अमेरिका बोला- भारत की कीमत पर PAK से दोस्ती नहीं:

अमेरिकी विदेश सचिव मार्को रुबियो ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के संबंध भारत के साथ उनके गहरे, ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण रिश्तों के नुकसान पर नहीं बनाए जा रहे. उन्होंने कहा कि अमेरिका पाकिस्तान के साथ अपने सामरिक संबंधों को और मजबूत करने का अवसर देख रहा है. रुबियो ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत ने इस संबंध को लेकर काफी चिंताएं व्यक्त नहीं की हैं, हालांकि ऐतिहासिक रूप से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव होने के कारण यह स्वाभाविक है.

4.बांग्लादेश के नक्शे में भारत के उत्तर-पूर्व के राज्य:

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने भारत के साथ रिश्तों को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रखी है. अपने देश के भीतर बिगड़ते हालात का आरोप वह भारत पर मढ़ते रहते है. अब उन्होंने एक बार फिर सारी हदें पार करते हुए पाकिस्तान के शीर्ष जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को उनके ढाका दौरे के दौरान एक तस्वीर भेंट की. इस तस्वीर में बांग्लादेश के नक्शे में भारत के असम और उत्तर-पूर्व के राज्यों को भी शामिल दिखाया गया है. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच सहयोग बढ़ाने और एक-दूसरे की मदद करने पर जोर दिया.

पाक में 600 रुपये किलो बिक रहा टमाटरः

कंगाल और कर्ज के बोझ तले पाकिस्तान को टमाटर ने तगड़ा झटका दिया है। कंगाल पाकिस्तान का ‘टमाटर’ ने ‘दम’ निकाल दिया है। पाकिस्तान में टमाटर 600 रुपए किलो में बिक रहा है। यह कीमत पाकिस्तानी रुपए में है। कुछ दिन पहले यह ₹50-₹100 किलो में बिक रहा था। यानी, कीमतें करीब 400% बढ़ गई है। वहीं फ्री में मिलने वाला धनिया भी दुकानदार 50 रुपये से नीचे का नहीं दे रहे हैं। यह वही पाकिस्तान है, जहां दो साल पहले दुनिया का सबसे महंगा आटा बिका था। जुलाई 2023 में आटे की कीमत 300 पाकिस्तानी रुपये तक चला गया था। 

डोनाल्ड ट्रंप फिर बोले- भारत ने रूसी तेल खरीद में पूरी तरह कटौती कीः

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बड़बोलेपन से बाज नहीं आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बार दावा किया है कि भारत (India) ने रूस से तेल (Russian oil) आयात में पूरी तरह कटौती कर दी है। उनका कहना है कि यह कदम रूस के ऊर्जा क्षेत्र पर लगाए गए नए अमेरिकी प्रतिबंधों के सीधे दबाव का नतीजा है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत का ये कदम अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बड़ा कदम है। हालांकि भारत ने पहले भी इस तरह के सभी दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि तेल खरीद का फैसला उसके राष्ट्रीय हितों पर आधारित है न कि बाहरी दबावों पर। 

ट्रम्प ने कनाडा पर फिर फोड़ा Tariff बमः

एक बार फिर चौंकाने वाला फैसला लेते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ में अतिरिक्त 10% की वृद्धि करने का ऐलान किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ये वृद्धि कनाडा के एक विज्ञापन से चिढ़कर लगाया है, जिसमें टैरिफ को लेकर आलोचना की गई है। यह कदम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। ट्रंप के ताजा ऐलान के बाद अब कनाडा पर कुल टैरिफ 45% पहुंच गया है। इससे पहले वह कई बार धमकियां दे चुके हैं और जब वह कुछ ठान लेते हैं तो करके छोड़ते हैं। वहीं ट्रंप की इस टैरिफ वृद्धि से अमेरिका-कनाडा के बीच व्यापारिक तनाव और बढ़ सकते हैं, क्योंकि कनाडा अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 

सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में राहुल गांधी की एंट्रीः

महाराष्ट्र के सतारा लेडी डॉक्टर सुसाइड केस में राहुल गांधी की एंट्री हुई है। राहुल गांधी ने महिला डॉक्टर की आत्महत्या को लेकर महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये मौत सरकार के अमानवीय चेहरे को उजागर करती है!

You may also like: देश राज्यों से बड़ी खबरें:09 दिसंबर मंगलवार 2025

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.