News

"अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में एक बड़ा वैश्विक आंदोलन शुरू हो गया है। इस अभियान का नाम ‘No Kings’ रखा गया है"

By Mani 4 min read

नई दिल्ली: वॉशिंगटन से लंदन तक डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का विरोध बिहार चुनाव में राजद और जेएमएम के बीच टूटा गठबंधन पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीजफायर

20 अक्टूबर सोमवार 2025-26

नई दिल्ली: आज की खबरों में वॉशिंगटन से लंदन तक डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का विरोध; बिहार चुनाव में राजद और जेएमएम के बीच टूटा गठबंधन; पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीजफायर; राज ठाकरे ने EC को दी चेतावनी प्रमुख रही।

1.वॉशिंगटन से लंदन तक डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का विरोध:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में एक बड़ा वैश्विक आंदोलन शुरू हो गया है। इस अभियान का नाम ‘No Kings’ रखा गया है, जिसका मतलब है, हम किसी राजा को नहीं मानते। यह आंदोलन अमेरिका से शुरू होकर यूरोप और अब एशिया तक फैल चुका है। 18 अक्टूबर को डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के विरोध में वॉशिंगटन से लंदन तक लाखों लोग सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की माइग्रेशन, एजुकेशन और सिक्योरिटी नीतियों के खिलाफ वॉशिंगटन डीसी के डाउनटाउन में लाखों लोग शामिल हुए। 

2.बिहार चुनाव में राजद और जेएमएम के बीच टूटा गठबंधन:

बिहार चुनाव में महागठबंधन में तकरार के बीच अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने गठबंधन ने नाता तोड़ने का ऐलान किया है. हेमंत सोरेन बिहार में महागठबंधन से सीट मांग रहे थे. इस बीच कई बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत की राजद और कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक भी हुई, लेकिन बात नहीं बन पाई. इसके बाद हेमंत ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़ते हुए राह को अलग कर लिया. सोरेन ने अब बिहार की 6 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. इन सीटों पर हेमंत की पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी.

3.पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीजफायर:

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीजफायर हो गया है। दोहा (Doha) मीटिंग में पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने बातचीत के दौरान तत्काल युद्धविराम (Ceasefire) पर सहमति जताई है। वहीं पाक-अफगान में युद्धविराम का ऐलान कतर में किया गया। सीजफायर का ऐलान कतर के विदेश मंत्रालय की ओर से किया गया। साथ ही दोनों देशों ने बॉर्डर पर तनाव कम करने और शांति सुनिश्चित करने के लिए एक-दूसरे के साथ तालमेल बढ़ाने का निर्णय लिया है।

4.राज ठाकरे ने EC को दी चेतावनी:

महाराष्ट्र में विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग से मिलकर मतदाता सूची दुरुस्त करने की मांग की है. विपक्षी दल लगातार यह मांग कर रहे हैं. शनिवार को महाराष्ट्र विकास अघाड़ी दलों के साथ मनसे प्रमुख राज ठाकरे भी चुनाव आयोग के साथ बैठक में शामिल हुए. इस दौरान राज ठाकरे और विपक्षी दलों ने मतदाता सूची में गड़बड़ी और फर्जी वोटर होने की आशंका जताई है. उन्होंने अपने चित-परिचित अंदाज में ही कहा है कि यदि चुनाव आयोग मतदाता सूची ठीक नहीं करवा सकता, तो चुनाव ही न कराए। शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी सभी ईवीएम में वीवीपैट सुविधा के बिना स्थानीय निकाय चुनावों में मतदान कराए जाने को सबूत मिटाने की मंसा करार दिया है।

नॉनवेज बिरयानी पर ठांय-ठांयः

झारखंड की राजधानी रांची में वेज की जगह नॉनवेज बिरयानी परोसने पर ताबड़तोड़ गोलियां चल गई। वेज की जगह नॉनवेज परोसने ने नाराज चार युवकों ने होटल संचालक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें होटल और रेस्टोरेंट संचालक की मौत हो गई। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। यह जांच भी की जा रही है कि होटल संचालक की हत्या किसी पुरानी रंजिश के चलते तो नहीं की गई। ये मामला कांके-पिठोरिया रोड पर स्थित चौपाटी नाम के रेस्टोरेंट का है। 

US नेता चैंडलर लैंगविन ने ट्रंप से लगाई भारतीयों को अमेरिका से निकालने की गुहारः

यूएस में रहने वाले भारतवंशियों पर टिप्पणी को लेकर अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के नेता चैंडलर लैंगविन की कड़ी आलोचना की जा रही है। भारतीयों को डिपोर्ट करने को लेकर उनकी विवादित टिप्पणियों के कारण शनिवार (18 अक्टूबर) को सिटी काउंसिल ने उन्हें फटकार लगाई। सिटी काउंसिल के फैसले के मुताबिक अब लैंगविन को किसी भी मुद्दे को एजेंडे में शामिल करने से पहले आम सहमति बनानी होगी। इसके अलावा इस निंदा प्रस्ताव के तहत नेता को आयुक्तों के बारे में टिप्पणी करने से भी रोका जाएगा और उन्हें समितियों से भी हटा दिया जाएगा। 

ऑपरेशन सिंदूर का असर, तुर्की और अजरबैजान में घटी भारतीय पर्यटकों की संख्याः

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के बाद तुर्की और अजरबैजान जाने वाले भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई है. दोनों देशों में अजरबैजान सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, मई और अगस्त के बीच बाकू में भारतीय पर्यटकों की संख्या में 56% की गिरावट देखी गई, जबकि तुर्की में 33.3% की गिरावट देखी गई. पर्यटन दोनों देशों के लिए एक प्रमुख आर्थिक क्षेत्र है, जहाँ पहले बढ़ती उड़ान कनेक्टिविटी और छुट्टियों के गंतव्य के रूप में बढ़ती लोकप्रियता के कारण भारतीय पर्यटकों की संख्या में वृद्धि देखी गई थी.

You may also like: मंगलवार, 22 जुलाई 2025 के मुख्य समाचार

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.