News

"यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-मुंबई समेत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद,दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए भारी यात्रियों की भीड़ के कारण लिया गया फैसला"

By Mani 3 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें:15 October 2025

▪️धनतेरस से पहले शेयर बाजार में दि‍वाली, निफ्टी 25500 के पार... Titan और बैंक स्टॉक्स बने रॉकेट

▪️ प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के मल्लिकार्जुन स्वामी मंदिर में पूजा की, भगवान का किया रुद्राभिषेक

▪️ प्रधानमंत्री आज कुरनूल भी जाएंगे और बिजली, रक्षा, रेलवे और पेट्रोलियम जैसे क्षेत्रों में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री 'सुपर जीएसटी - सुपर बचत' नामक एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें लोगों को जीएसटी सुधारों के लाभों के बारे में बताया जाएगा।

▪️ जब से डोनल्ड ट्रंप ने दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाला है तब से भारत को लेकर उनकी तरफ से दिए जा रहे एक के बाद एक बयान पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार को असहज किये हुए है।

▪️ हमारी आयात नीति हितों के आधार पर...', रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावों का विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

▪️ भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया, "अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं।"

▪️ 'ट्रंप से डरते हैं PM मोदी': रूसी तेल खरीद को लेकर ट्रंप के दावे पर राहुल गांधी का प्रधानमंत्री पर तीखा हमला

▪️ बंद करो घटिया माल सप्‍लाई, वर्ना कर देंगे ब्‍लैकलिस्‍ट... रेल कंपनियों को अश्विनी वैष्‍णव की चेतावनी

▪️विदेशी धरती से सक्रिय अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, सभी भगोड़ों को लाया जाए कानून के दायरे में, बोले अमित शाह

▪️पटना में सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा, कहा- राजद-कांग्रेस में केवल परिवार कल्याण है

▪️उत्तर प्रदेश में माफिया तो जहन्नुम की यात्रा पर जा चुके हैं। राजद के सहयोगी सपा वाले वहां पर इस अराजकता को फैलाते थे। आज उनकी क्या दुर्गति हो रही है? यह सब आप जानते हैं। योगी ने सीएम नीतीश कुमार के कामों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार ने कर दिखाया है। 2005 से पहले बिहार की क्या स्थिति थी वह सब आप जानते थे

▪️ JDU के 101 कैंडिडेट्स में 4 मुस्लिम, 13 महिलाएं, अनंत सिंह समेत 3 बाहुबलियों को उतारा, 37 विधायक रिपीट, सबसे ज्यादा 37 पिछड़ों को मौका

▪️ बिहार चुनाव, कांग्रेस-RJD की एक भी लिस्ट जारी नहीं हुई, कल पहले फेज के नॉमिनेशन का आखिरी दिन; NDA के 226 उम्मीदवार घोषित

▪️जाति आधारित आरक्षण की लिमिट 50% है; सुप्रीम कोर्ट से तेलंगाना की कांग्रेस सरकार को झटका

▪️गुजरात मंत्रीमंडल में फेरबदल की तैयारी, रात को CM आवास में मीटिंग में कई मंत्री दे सकते हैं इस्तीफा, कल गांधीनगर में शपथ समारोह

▪️ जैसलमेर अग्निकांड-परिवार में 3 मौत तो ₹25 लाख मिलेंगे, अन्य मृतकों के परिजन को 10-10 लाख और घायलों को 2-2 लाख देगी भजनलाल सरकार

▪️ यात्रीगण कृपया ध्यान दें! दिल्ली-मुंबई समेत कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री बंद,दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए भारी यात्रियों की भीड़ के कारण लिया गया फैसला

▪️ उत्तरी हवाओं से बढ़ी ठंडक, राजस्थान के 15 शहरों में तापमान 20 डिग्री से नीचे

▪️ 20 दिन चढ़ने के बाद चांदी में गिरावट, दो दिन में 7,250 रुपए सस्ती हुई; सोना ₹1.27 लाख के पार, इस साल ₹51 हजार बढ़ा

▪️ सेंसेक्स 800 अंक ऊपर 83,400 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी में भी 250 अंकों का उछाल; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी


You may also like: (30-08-2025)भारत का निर्यात वित्तीय वर्ष 2024-25 में 825 अरब डॉलर के सर्वाधिक स्तर पर पहुंचा: पीयूष गोयल

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.