News

धीरेंद्र शास्त्री बोले- दीदी के रहते बंगाल नहीं जाएंगे, दादा जब आएंगे, तब जाएंगे; कोलकाता में कथा रद्द होने पर कहा- थैंक यू बोल देना

By Mani 3 min read

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें, 6 अक्टूबर 2025 सोमवार 

1. बिहार विधानसभा चुनाव, तारीखों का आज शाम 4 बजे ऐलान, 2 फेज में हो सकती है वोटिंग; सभी दलों की छठ के बाद मतदान की मांग 

2.सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई। यहां सुनवाई के दौरान एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता उछालने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शख्स ने कोर्ट के अंदर नारेबाजी भी की। बाद में कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे बाहर निकाला। इससे कुछ देर के लिए कोर्ट की कार्यवाही बाधित रही।

3.बताया जाता है कि इस घटना के बाद भी सीजेआई प्रभावित नहीं हुए और अन्य वकीलों से कहा कि वह अपना तर्क जारी रखें। सीजेआई ने कहा कि इन सब पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, ये मुझे प्रभावित नहीं करती है।

4. INS आन्द्रोत भारतीय नौसेना में शामिल हुआ, उथले पानी में दुश्मन के सबमरीन अटैक रोकेगा; इसके निर्माण में उपयोग 80% सामान भारतीय

5. जयपुर के SMS हॉस्पिटल में आग, 8 मरीजों की मौत, ट्रॉमा सेंटर के ICU में देर रात हुआ हादसा, 6 सदस्यीय कमेटी जांच करेगी

6.देर रात कहां थे स्वास्थ्य मंत्री?एसएमएस अस्पताल में हादसा, नौ घंटे बाद जागे स्वास्थ्य मंत्री खींवसर; अब पहुंचे जयपुर

7. सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब, नहीं दी तत्काल राहत

8.भाजपा के प्रतिनिधिमंडल पर बंगाल में हमला, पथराव में सांसद खगेन मुर्मू का सिर फूटा, सिर में चोटें आईं, विधायक भी घायल; दोनों बाढ़ पीड़ियों को राहत सामग्री बांटने गए थे

9. बिहार में 7.4 करोड़ लोग चुनेंगे नई सरकार, पांच साल में महिलाओं के मुकाबले तीन गुना बढ़े पुरुष मतदाता

10. बिहार चुनाव: 'बुर्का चलेगा तो घूंघट भी चलेगा', BJP के मंत्री कृष्णनंदन पासवान का बड़ा बयान

11. ‘नेतृत्व ने मिलने का समय नहीं दिया तो इस्तीफा देने का सोचूंगा’, मणिपुर MLA बोले- भाजपा विधायक बने रहने का कोई मतलब नहीं

12.धीरेंद्र शास्त्री बोले- दीदी के रहते बंगाल नहीं जाएंगे, दादा जब आएंगे, तब जाएंगे; कोलकाता में कथा रद्द होने पर कहा- थैंक यू बोल देना

13.बंगाल के दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड, अब तक 24 मौतें, कई लापता, हजारों टूरिस्ट फंसे; जम्मू-कश्मीर में स्कूल बंद, वैष्णो देवी यात्रा लगातार दूसरे दिन रद्द

14. 10g सोना ₹1.19 लाख पार, 2105 रु. महंगा हुआ, इस साल दाम ₹43,000 बढ़े; चांदी की कीमत ₹1.49 लाख प्रति किलो हुई

15.टाटा कैपिटल का IPO आज से ओपन, यह साल का सबसे बड़ा इश्यू, 8 अक्टूबर तक निवेश का मौका; मिनिमम ₹14,996 लगाने होंगे

16.सेंसेक्स में 550 अंक से ज्यादा की तेजी, 81,850 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 165 अंक चढ़ा; बैंकिंग और हेल्थकेयर सेक्टर में बढ़त

You may also like: नई दिल्ली: ₹115000 पर पहुंची चांदी फिर भी सोने के मुकाबले अब भी 'सस्ती'

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.