News

CURRENT AFFAIRS 03/10/2025 शीतल देवी ने पैरा वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में कंपाउंड व्यक्तिगत श्रेणी में गोल्ड जीता।

By Mani 2 min read

 CURRENT AFFAIRS 03/10/2025

1. अधिवक्ता आर वेंकटरमणी को अटॉर्नी जनरल पुनः नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल 2 साल का होगा। वे भारत के सर्वोच्च कानूनी सलाहकार हैं और संविधान के अनुच्छेद 76 के तहत नियुक्त हुए। अटॉर्नी जनरल सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

2. भारत और भूटान ने अपने पहले क्रॉस बॉर्डर रेल लिंक प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। इसके तहत कोकराझार गेलेफु और बनरहाट-सम्तसे नाम की दो रेल लाइनें बनाई जाएंगी। इनका उद्देश्य देशों के बीच व्यापार और कनेक्टिविटी बढ़ाना है।

3. शीतल देवी ने पैरा वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप में कंपाउंड व्यक्तिगत श्रेणी में गोल्ड जीता। उन्होंने तुर्की की विश्व नंबर 1 खिलाड़ी ओजनुर क्यूरे को हराया। यह उनका तीसरा मेडल था। उन्होंने मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज और कंपाउंड महिला टीम में सिल्वर जीता।

4. DRDO को बिजनेसलाइन चेंजमेकर ऑफ द इयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डीजी राजा बाबू उम्मालानेनी को यह पुरस्कार मिला। DRDO देश की स्वदेशी रक्षा तकनीक को आगे बढ़ाता है। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन को शिक्षा में योगदान के लिए आइकॉनिक चेंजमेकर अवॉर्ड दिया गया।

5. टाटा मोटर्स ने शैलेश चंद्र को कंपनी का एमडी और सीईओ नियुक्त किया है। वे अभी भी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के एमडी बने रहेंगे। शैलेश चंद्र साल 2016 में टाटा मोटर्स में शामिल हुए थे।

You may also like: सिंहस्थ पूर्व उज्जैन की सड़कें होंगी चौड़ी 11 प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण पर महापौर परिषद् ने लगाई मुहर |

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.