News

28/09, 5:23 pm]: दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर चोट के चलते फाइनल मुकाबले से हुए बाहरउनकी जगह रिंकुसिंह खेलेंगे

By Mani 5 min read

[28/09, 5:23 pm]: दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे

   🧏‍♀️राष्ट्रीय बेटी दिवस🧏‍♀️

     Happy Daughter,s day

1.मन की बात' का 126वां एपिसोड, PM ने स्वदेशी अपनाने पर दिया जोर; लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि

2. उन्होंने आगे कहा, साथियों, आज लता मंगेशकर की भी जयंती है। भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। उनके गीतों में वह सबकुछ है, जो मानवीय संवेदनाओं को झकझोरता है। उन्होंने देशभक्ति के जो गीत गाए, उन गीतों ने लोगों को बहुत प्रेरित किया। भारत की संस्कृति से भी उनका गहरा जुड़ाव था। मैं लता दीदी के लिए हृदय से अपनी श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं

3 '2 अक्टूबर को खादी सामान जरूर खरीदें, गर्व से कहें स्वदेशी हैं', मन की बात में पीएम मोदी ने की अपील

4.प्रधानमंत्री ने कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, नवरात्रि के इस समय में हम शक्ति की उपासना करते हैं। हम नारी शक्ति का उत्सव मनाते हैं। बिजनेस से लेकर स्पोर्ट्स तक, एजुकेशन से लेकर साइंस तक.. आप किसी भी क्षेत्र को लीजिए देश की बेटियां हर जगह अपना परचम लहरा रही हैं। आज वह ऐसी चुनौतियों को भी पार कर रही हैं, जिनकी कल्पना तक मुश्किल है।

5. रेल मंत्रालय ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की घोषणा की है। एक ट्रेन बिहार के दरभंगा से राजस्थान के अजमेर तक का सफर कराएगी। दूसरी ट्रेन बिहार के मुजफ्फरपुर से तेलंगाना के हैदराबाद तक का सफर कराएगी। इन दोनों ट्रेनों का फायदा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को भी मिलेगा। इसके अलावा, रेलवे ने बिहार की राजधानी पटना में लोकल ट्रेनों के नए रेलवे स्टेशन की शुरुआत से पहले पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ा दी है।

6. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद करूर पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जांच आयोग के जरिये सच्चाई सामने आने के बाद सख्त कार्रवाई जरूर की जाएगी

7. करूर की भगदड़ के बाद ऐक्टर विजय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिवारों को देंगे 20-20 लाख रुपये

8. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से करूर भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है। घायलों को 50,000 रुपये देने का एलान किया गया है

9.एक्टर विजय की रैली में भगदड़ मामले में FIR दर्ज, TVK के नेताओं पर केस, चेन्नई में एक्टर के घर की सुरक्षा बढ़ाई; अब तक 39 मौतें

10. 24 घंटे में योगी का तीसरा अल्टीमेटम, बोले बिना मांगे जहन्नुम का टिकट करा देंगे:* लातों के भूत बातों से नहीं मानते, दुस्साहस करोगे तो बरेली जैसा पिटोगे

11. लखीमपुर-सीतापुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा; रोडवेज बस और वैन की टक्कर में 5 की मौत, 8 गंभीर

12. राजस्थान बाड़मेर में सियासत एक बार फिर गरमा गई है, कांग्रेस के पूर्व विधायक मेवाराम जैन की पार्टी में वापसी के साथ ही विवादों का नया अध्याय शुरू हो गया है,शहर की दीवारों और चौराहे ऐसे पोस्टरों से पाट दिए गए, जिन पर जैन के कथित अश्लील फोटो चिपका दिए,उस पर लिखा,हमें बलात्कारी स्वीकार नहीं! नेता जी के विरोध में लगे पोस्टर

13.क्या एकतरफा होगा एशिया कप फाइनल, 15 खिताबी मुकाबलों में महज 2 बार आखिरी गेंद पर तय हुआ चैंपियन; भारत-पाकिस्तान 3-3 बार एकतरफा हारे

14.अभी भारत के कई बल्लेबाजों की बड़ी पारी बाकी', फाइनल से पहले गावस्कर की पाकिस्तान को चेतावनी,गावस्कर ने कहा, 'कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं। सूर्यकुमार यादव के बड़े रन आना बाकी हैं। तिलक वर्मा, संजू सैमसन और हार्दिक पांड्या भी बड़ा योगदान दे सकते हैं।बल्लेबाजी में काफी ताकत है, ज्यादा चिंता की बात नहीं है।'

15.मिथुन मन्हास BCCI के नए अध्यक्ष बने, J&K के लिए अंडर 19, दिल्ली के लिए रणजी खेले; बोर्ड के पहले प्रेसिडेंट, जो इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेले

16. शेयर बाजार में कल से तीन IPO ओपन होंगे, ग्लॉटिस-फैबटेक में 1 अक्टूबर और ओम फ्रेट में 3 अक्टूबर तक निवेश का मौका; मिनिमम इन्वेस्टमेंट ₹14,325

17. स्वाभिमानी है भारत, निर्णय लेने में भी सक्षम; UN के मंच से रूस ने की जमकर तारीफ

नई दिल्ली: शर्मनाक CRPF अधिकारी पर महिला से छिपकर तस्वीरें लेने का आर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आयेशा खान ने खुलकर बताया कि कैसे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक CRPF अधिकारी ने उनकी तस्वीरें चोरी छिपे खींचीं। ये घटना महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करती है अगर सुरक्षा बलों में बैठे लोग ही ऐसा करेंगे तो महिलाएँ किस पर भरोसा करें? क्या ऐसे अफ़सरों पर सख़्त कार्रवाई होगी? या फिर मामला दबा दिया जाएगा

10.Jaipur: RSS के शताब्दी वर्ष पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसलाPM मोदी जारी करेंगे विशेष डाक टिकट और सिक्का, RSS के सम्मान में जारी करेंगे विशेष डाक टिकट,सिक्का, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

[28/09, 10:05 pm]  एशिया कप फाइनल मुकाबला

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एशिया कप से बाहर चोट के चलते फाइनल मुकाबले से हुए बाहरउनकी जगह रिंकुसिंह खेलेंगे

[28/09, 10:06 pm] भारत में पहली स्वदेशी AI चिप बन गई है, जो टी-चिप सेमिकॉन कॉन्स्टिट्यूशन समिट में पेश की गई। इसे 10 से भी काम लोगों की एक टीम ने बनाया है। चिप तेलंगाना में तैयार की गई है।

You may also like: सेना से छुट्टी पर आया कॉन्स्टेबल तस्कर कैसे बना:भाई की शादी में जुर्माना भरकर DJ बजवाया; गर्लफ्रेंड को साथ चलने के 50 हजार देता था

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.