News

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलेंगे एस जयशंकर, 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली मुलाकात, जानें द्विपक्षीय बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा

By Mani 2 min read

नई दिल्ली: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मिलेंगे एस जयशंकर, 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद पहली मुलाकात, जानें द्विपक्षीय बैठक में किन मुद्दों पर होगी चर्चा

22 सितम्बर सोमवार 2025/26

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय 80वें सत्र की शुरुआत के बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात करेंगे और द्विपक्षीय बैठक करेंगे. रूस से तेल की खरीद को लेकर अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाए जाने के बाद, रुबियो और जयशंकर की यह पहली आमने-सामने की मुलाकात होगी.

रूबियो और जयशंकर के साथ करेंगे द्विपक्षीय बैठक:

रविवार को अमेरिका के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दैनिक कार्यक्रम के अनुसार, रुबियो सोमवार सुबह न्यूयॉर्क में जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. दोनों इससे पहले जुलाई में वॉशिंगटन में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान मिले थे. यह द्विपक्षीय बैठक ऐसे दिन हो रही है, जब भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने को लेकर भी बातचीत होने वाली है. विदेश मंत्री जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेने के लिए रविवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे.

पीयूष गोयल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अमेरिकी पक्ष से करेगा मुलाकात:

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी पक्ष से मुलाकात करेगा. वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘प्रतिनिधिमंडल का उद्देश्य पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते पर शीघ्र निष्कर्ष निकालने के लिए चर्चा को आगे बढ़ाना है.’

You may also like: भारत में लॉन्च हुई टेस्ला मॉडल Y की पहली तस्वीरें:अमेरिका से ₹28 लाख महंगी, जानें बुकिंग से लेकर कीमत और सर्विसिंग की सभी डिटेल्स

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.