News

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें- 21- सितंबर - रविवार कांग्रेसी कहते हैं लाडली बहनें दारू पी जाती हैं, चप्पलें तैयार रखनाः CM मोहन यादव

By Mani 3 min read

सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें-

     21- सितंबर - रविवार


               पितृपक्ष - अमावस्या

(1) 'H-1B वीजा पाबंदियों के असर का अध्ययन जारी' विदेश मंत्रालय बोला- दोनों देश मिलकर इस मुद्दे को सुलझाएंगे

(2)विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका के एच-1बी वीजा की पाबंदियों के सभी प्रभावों का अध्ययन चल रहा है। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि इससे कई परिवारों को व्यवधान हो सकता है। भारत और अमेरिका के उद्योग नवाचार और रचनात्मकता में जुड़े हैं और दोनों देश मिलकर सबसे उपयुक्त समाधान खोजेंगे। बता दें, अमेरिका ने वीजा शुल्क एक लाख डॉलर कर दिया है

(3)राजनाथ सिंह ने आजतक से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साहसिक और दृढ़ निश्चयी कार्यशैली पर जोर दिया है. उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी बड़ी चुनौतियों से कभी घबराते नहीं, जिससे देश ने नोटबंदी, धारा 370 समाप्ति, उरी-बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक जैसे अहम फैसले लिए. ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्होंने स्पष्ट रणनीति बनाई.

(4) राजनाथ सिंह दो दिवसीय मोरक्को यात्रा पर आज होंगे रवाना, दोनों पक्ष रक्षा समझौते पर करेंगे हस्ताक्षर

(5) 'जम्मू-कश्मीर, पूर्वोत्तर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में हिंसा में 75 प्रतिशत की कमी', माओवाद को लेकर बोले अमित शाह

(6) CJI बोले-जजों को अपनी शक्ति विनम्रता-जिम्मेदारी से इस्तेमाल करनी चाहिए, जज-वकील एक रथ के दो पहिए, साथ चलने पर ही न्याय व्यवस्था चलेगी

(7) ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी,सस्ता हुआ बोतल पानी,एक लीटर रेल नीर की बोतल में एक रुपए की कटौती करके 14 रुपए की कर दी गई है, जबकि आधे लीटर वाले पानी की बोतल को 9 रुपए किया गया है,नया रेट 22 सितंबर से देशभर में लागू हो जाएगा

(8) अमूल ने 700 प्रोडक्ट के दाम घटाएं, GST का असर, एक लीटर घी 40 रुपए सस्ता मिलेगा, 22 सितंबर से लागू होगी नई कीमतें

(9) दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाएंगे साउथ सुपरस्टार मोहनलाल, उपलब्धि पर PM मोदी ने भी दी बधाई

(10)कांग्रेसी कहते हैं लाडली बहनें दारू पी जाती हैं, चप्पलें तैयार रखनाः CM मोहन यादव

(11) 'वोट चोरी' पर कर्नाटक सरकार का बड़ा एक्शन, आलंद विधानसभा मामले की जांच के लिए SIT गठित

(12) स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ दिया सबसे तेज शतक,काम नहीं आई मंधाना की रिकॉर्डतोड़ पारी, ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

(13) बांग्लादेश ने एशिया कप 2025 का पहला सुपर-4 मैच जीता, श्रीलंका को 4 विकेट से हराया; सैफ-हृदॉय की फिफ्टी, मुस्तफिजुर को 3 विकेट

(14) सूर्यकुमार यादव की सेना पहले से ही 'बायकाट-पायक्राफ्ट' दर्द से जूझ रही चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम को रविवार को एक और दर्द देने उतरेगी। पहलगाम आतंकी हमले के कारण भारतीय कप्तान सूर्य ने लीग मैच में पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। सात विकेट से मैच जीतने के बाद पूरी टीम ने विपक्षी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था

(15) H-1B Visa: ट्रंप के फैसले की अमेरिका में हो रही आलोचना, विरोध शुरू; आइटी उद्योग पर होगा भयानक असर

(16) पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भारत में मानसून ने जाते-जाते भारी तबाही मचाई है। जहां आंध्र में चार, महाराष्ट्र में पांच लोग बह गए। वहीं,  सिक्किम में एक व्यक्ति लापता है। इसी तरह राजस्थान, हिमाचल और झारखंड में बारिश और बिजली गिरने से भी जान-माल का नुकसान हुआ है


You may also like: संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य पर मथुरा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी🙏🏻

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.