News

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें-16-09-2025तत्काल के बाद जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी, पहले 15 मिनट सिर्फ आधार OTP से बुक कर सकेंगे टिकट, कालाबाजारी कम होगी

By Mani 2 min read

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें-16-09-2025

(1) पीएम मोदी बोले- RJD-कांग्रेस से बिहार के सम्मान–पहचान को खतरा, इन्होंने राज्य की तुलना बीड़ी से की; नीतीश ने कहा- खड़े होकर प्रधानमंत्री को प्रणाम कीजिए

(2)तत्काल के बाद जनरल रिजर्वेशन में भी ई-आधार वेरिफिकेशन जरूरी, पहले 15 मिनट सिर्फ आधार OTP से बुक कर सकेंगे टिकट, कालाबाजारी कम होगी

(3) भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील जल्द, अमेरिकी ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव ब्रेंडन लिंच दिल्ली पहुंचे, भारतीय प्रतिनिधी के साथ छठे दौर की बातचीत संभव

(4)सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी- गड़बड़ी मिली तो SIR रद्द करेंगे, बिहार पर जो फैसला देंगे, वही पूरे देश पर लागू होगा; 7 अक्टूबर को अगली सुनवाई

(5)पंजाब में राहुल गांधी की SP से बहस, PAK बॉर्डर के पास जाने से रोका, कांग्रेस नेता बोले- भारत में मुझे प्रोटेक्ट नहीं कर सकते

(6) राजनीतिक दल में शामिल होना रोजगार के समान नहीं', सुप्रीम कोर्ट ने दलों पर पॉश अधिनियम की याचिका खारिज की

(7)इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की तारीख 1 दिन के लिए बढ़ी, 16 सितंबर तक भर सकते हैं; अब तक 7 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल

(8)महाराष्ट्र के सातारा जिला में एक गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया। इस दुर्लभ प्रसव में तीन बच्चियों और एक बच्चे का जन्म हुई है। डिलीवरी के बाद मां और सभी नवजात शिशु सुरक्षित हैं,पहले पैदा हुए थे जुड़वां बच्चे

(9)इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर सोमवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने कोहराम मचा दिया। करीब एक किलोमीटर तक लोगों को घसीटते हुए ट्रक ने कई जिंदगियां छीन लीं। हादसे में 7 की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि पांच से सात की मौत की आशंका है। ऐसे में घायलों के परिजन अस्पताल में बिलखते नजर आए। नशे में धुत चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

(10) अगस्त में बेरोजगारी दर घटकर 5.1% आई, लगातार दूसरे महीने गिरावट, पुरुषों में बेरोजगारी 5 महीने के निचले स्तर पर

(11)मुंबई में भारी बारिश, रेलवे ट्रैक डूबे, हैदराबाद में बाढ़ के हालात, 2 लोग बहे; राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू

(12) एशिया कप में आज AFG vs BAN, अफगानिस्तान जीत के साथ सुपर-4 में पहुंच जाएगा, बांग्लादेश के पास आखिरी मौका

(13) हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 19वें ओवर में जीत पाया श्रीलंका, 150 का टारगेट हासिल करने में 6 विकेट गंवा दिए; सुपर-4 में जगह बनाई

(14) वेनेजुएला से ड्रग्स ले जा रही नाव को अमेरिका ने फिर बनाया निशाना, यूएस आर्मी की कार्रवाई में तीन की मौत।


You may also like: कोतवाली पुलिस की होटलों पर दबिश:संदिग्ध अवस्था में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को पकड़ा,ज्यादातर स्टूडेंट्स

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.