LifeDb home LifeDb
News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-(15-09-2025)इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आज आखिरी दिन, चूके तो ₹5 हजार तक का जुर्माना,

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-                      

(1) पीएम मोदी ने कोलकाता में कंबाइंड कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया, सम्मेलन में देश की सुरक्षा पर चर्चा; पीएम का एक महीने में दूसरा बंगाल दौरा

(2) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को इंजीनियर्स दिवस की बधाई दी है, इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'आज इंजीनियर्स दिवस पर, मैं सर एम. विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ, जिनकी प्रतिभा ने भारत के इंजीनियरिंग परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। मैं उन सभी इंजीनियरों को हार्दिक बधाई देता हूं, जो अपनी रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प के माध्यम से नवाचार को आगे बढ़ा रहे हैं

(3) सुप्रीम कोर्ट का पूरे कानून पर रोक लगाने से इनकार, कुछ प्रावधानों पर रोक...वक्फ एक्ट पर SC का अंतरिम आदेश

(4) केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने वक्फ संसोधन अधिनियम 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने एक तरह से भारत की संसद के फैसले को बरकरार रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब काई कानून संसद में बनाया जाता है तो उसे खारिज नहीं किया जा सकता। इसी बात पर आज सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगाई है

(5)पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहुल गांधी, अमृतसर में डूबी फसलें-टूटे घर देखे; गुरदासपुर में किसानों से मिले; ट्रैक्टर पर भी सवार हुए

(6)वंतारा जूलॉजिकल सेंटर को मिली क्लीन चिट, सुप्रीम कोर्ट की समिति ने कहा- नियमों का हो रहा पूरा पालन

(7) दूरदर्शन के 66 साल: शब्दांजलि के साथ स्थापना दिवस के जश्न की तैयारी, राष्ट्र निर्माण में भूमिका.. भारत का गौरव

(8)बिहार में सीट बंटवारा: महागठबंधन और NDA के सामने कठिन चुनौती; कहीं मांग बनी बाधा, कहीं नए सहयोगियों ने उलझाया

(9) शरद पवार बोले: मराठाओं को आरक्षण देने से SC, ST और OBC पर असर पड़ेगा, सामाजिक एकता कमजोर कर रही सरकार

(10) सीएम फडणवीस का विपक्ष को जवाब, कहा- मराठा आरक्षण के जीआर से ओबीसी के अधिकार प्रभावित नहीं होंगे

(11) इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने का आज आखिरी दिन, चूके तो ₹5 हजार तक का जुर्माना,

(12) BMW चालक महिला गिरफ्तार, वित्त मंत्रालय के अफसर की टक्कर में हुई थी मौत

(13) थोक महंगाई अगस्त में बढ़कर 0.52% पर पहुंची, खाने-पीने के सामान की कीमतें बढ़ीं, जुलाई में ये माइनस 0.58% रही थी

(14) UPI से अब रोज ₹10 लाख तक खरीदारी कर सकेंगे, ₹6 लाख की ज्वेलरी खरीद पाएंगे; पहले ग्राहक-व्यापारी के बीच डेली लिमिट ₹2 लाख थी

(15) मुंबई के लिए अगले तीन घंटे भारी! बारिश का रेड अलर्ट, कई जगह लगा जाम,तेज हवा की चेतावनी, UP के उन्नाव में 80 गांवों में बाढ़;उतर भारत में मानसून की विदाई शुरू

(16) मामुली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर।


You may also like: इंडियन इकोनॉमी को होगा बड़ा फायदा

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.