News

हमारी दोस्ती नहीं टूटेगी; ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच भारत के साथ संबंधों पर रूस

By Mani 2 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-

      15- 09-2025- सोमवार

 सूर्या ने जीत भारतीय सेना को समर्पित की, पाकिस्तानी प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया; दुबई स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के नारे गूंजे*

(1)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता में सशस्त्र बल कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन के दौरान शीर्ष सैन्य अधिकारी भविष्य में जरूरी सुधारों पर मंथन करेंगे। सुरक्षा बलों की अभियानगत तैयारियों और परिवर्तन पर भी चर्चा होगी। शुभारंभ के बाद प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर रवाना हो जाएंगे।


(2) इंतजार खत्म! वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे PM, जोगबनी से मधेपुरा के रास्ते दानापुर जाएगी ट्रेन


(3) वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा अंतरिम आदेश, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी थी मंजूरी


(4)राहुल गांधी सोमवार को पंजाब दौरे पर रहेंगे। वह अमृतसर और गुरदासपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर पंजाब सहित हिमाचल प्रदेश, उतराखंड, जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ पर गहरी चिंता व्यक्त की।

(5) एथेनॉल के कारण ही जिंदा है चीनी उद्योग', गडकरी बोले- इस विकल्प से गन्ना किसानों को मिलेगी राहत

(6)भाजपा नेता गडकरी ने जोर देकर कहा कि खेती में तकनीक को लाना अब अनिवार्य हो गया है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में कई प्रयोग पहले से ही शुरू हो चुके हैं। उनका मानना है कि नई तकनीकें ही किसानों की उत्पादकता और आमदनी बढ़ा सकती हैं।

(7) पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त बोले-राहुल के आरोपों की जांच हो, इलेक्शन कमीशन अपमान कर रहा; SIR मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डालने जैसा

(8) दिल्ली में तेज रफ्तार BMW ने बाइक को मारी टक्कर, वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

(9)अस्थि विसर्जन कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, जयपुर में अंडर ब्रिज से गिरी कार- 7 की मौत

(10) बाढ़ के बाद अब गंदगी चुनौती, पंजाब सरकार ने गांव और शहरों में शुरू किया सफाई अभियान

(11)आयकर विभाग ने साफ किया है कि अभी तक आईटीआर भरने की डेट नहीं बढा़ई गई है,यह अभी 15 सितंबर 2025 ही है, आयकर विभाग ने इस संबंध में साफ किया है कि ऐसी गलत खबरें चलाई जा रही है,जिन पर भरोसा न करें

(12)कुलदीप-अक्षर की फिरकी में उलझा पाकिस्तान, अभिषेक-सूर्यकुमार की आतिशी बल्लेबाजी से भारत की आसान जीत

(13)हमारी दोस्ती नहीं टूटेगी; ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच भारत के साथ संबंधों पर रूस


You may also like: आम रसायनों के व्यावसायिक एवं रासायनिक नाम-

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.