News

देश राज्यों से बड़ी खबरें-10- 09-2025- बुधवारGST Rate Cut: ग्राहकों को चीट नहीं कर पाएंगी कंपनियां, पुराने स्टॉक पर लिखने होंगे दो MRP; आ गया सरकार का बड़ा आदेश

By Mani 3 min read

 देश राज्यों से बड़ी खबरें-10- 09-2025- बुधवार

(1) सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे, पिछले 23 सालों में दूसरे सबसे कम अंतर से जीत, तमिलनाडु से इस पद पर पहुंचने वाले तीसरे शख्स

(2)पहले सांसद, फिर राज्यपाल और अब होंगे उपराष्ट्रपति... ऐसा है सीपी राधाकृष्णन का सफरनामा,सीपी राधाकृष्णन चार दशक से अधिक समय से राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे हैं और उन्हें तमिलनाडु की राजनीति का सम्मानित चेहरा माना जाता है।

(3)प्रधानमंत्री मोदी ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई, कहा- वे एक उत्कृष्ट उपराष्ट्रपति होंगे,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए कहा कि राधाकृष्णन का जीवन हमेशा समाज सेवा और गरीबों-वंचितों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा है। 

(4) खरगे-सुदर्शन रेड्डी सहित विपक्षी नेताओं ने नए उपराष्ट्रपति को दी बधाई, बोले- विचारधारा की लड़ाई थी.

(5)पंजाब को PM मोदी से मिली 1600 करोड़ की नई मदद, किसानों और बाढ़ प्रभावितों के लिए खास पैकेज भी

(6)केंद्र सरकार ने खासतौर पर किसानों के लिए राहत पैकेज का एलान किया है। जिन किसानों के पास बिजली कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें विशेष सहायता दी जाएगी। जिन बोरवेल को बाढ़ में नुकसान हुआ है, उनकी मरम्मत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत की जाएगी। डीजल से चलने वाले पंपों को सोलर पैनल से जोड़ने और माइक्रो सिंचाई के लिए पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना का लाभ भी दिया जाएगा।

(7) नेपाल हिंसा- पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, मौत, PM ओली का इस्तीफा, संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, सुरक्षाबलों के हथियार लूटे

(8)भारत के पड़ोसी देशों में अस्थिरता की आग: कहीं सेना का शासन, कहीं साल भर से चुनाव नहीं; अब नेपाल में अशांति

(9) ISRO: 'मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए देश तैयार', इसरो प्रमुख बोले- 2035 तक भारत के पास होगा अपना स्पेस स्टेशन

(10)गुस्सा नहीं, जांच करो; राहुल से गड़बड़ी के आरोपों पर हलफनामा मांगने को पूर्व चुनाव आयुक्तों ने गलत माना

(11) 22 सितंबर से बिस्किट-टूथपेस्ट जैसे प्रोडक्ट्स सस्ते मिल सकेंगे, सरकार ने कंपनियों को पुराने स्टॉक की MRP बदलने की इजाजत दी; GST 2.0 का असर

(12) GST Rate Cut: ग्राहकों को चीट नहीं कर पाएंगी कंपनियां, पुराने स्टॉक पर लिखने होंगे दो MRP; आ गया सरकार का बड़ा आदेश,यह भी साफ किया कि कंपनियों को कम से कम दो बार अखबारों में विज्ञापन देना होगा। साथ ही डीलरों और सरकारी अधिकारियों को भी पूरी जानकारी देनी होगी। 

(13)मतलब यह कि अगर किसी प्रोडक्ट पर टैक्स कम हुआ है तो उसकी कीमत भी उतनी ही घटानी पड़ेगी। कंपनियां पुराने पैक पर नया दाम स्टिकर, स्टैंप या प्रिंट करके लिख सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे, पुराना एमआरपी भी साफ दिखाई देना चाहिए। यानी कंपनियों पुराने एमआरपी के साथ नया एमआरपी भी लिखना होगा। 

(14)राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण विरोधी बिल पारित;उम्रकैद तक की सजा तय

(15) 7 फरवरी से शुरू हो सकता है टी-20 वर्ल्डकप 2026, भारत और श्रीलंका में होगा; 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल की भी संभावना

(16) देशभर में सुस्त हुआ मानसून; 15 तक नहीं होगी बारिश, विदाई से पहले कुछ राज्यों में हो सकती है बारिश,देश में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश और बाढ़ देखने को मिली है। इसमें सबसे ज्यादा नुकसान उत्तर भारत के पर्वतीय राज्यों, मैदानी इलाकों और गुजरात में हुआ है।

(17) भारत महान देश; ट्रंप बोले- मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त, अमेरिका जारी रखेगा व्यापार वार्ता


You may also like: शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे-07-09-2025X का दावा-भारत जरूरत के लिए रूसी तेल खरीदता है, अमेरिका भी रूस से यूरेनियम लेता है और भारत पर प्रतिबंध लगाता है, यह डबल स्टैंडर्ड

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.