News

नई दिल्ली: सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्डी को दी शिकस्त. उन्हें 452 फर्स्ट रिफ्रेंस वोट मिले. 09 सितंबर मंगलवार 2025-2

By Mani 2 min read

नई दिल्ली: सीपी राधाकृष्णन होंगे देश के नए उपराष्ट्रपति, सुदर्शन रेड्डी को दी शिकस्त. उन्हें 452 फर्स्ट रिफ्रेंस वोट मिले.

09 सितंबर मंगलवार 2025-26


नई दिल्ली: एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन 15वें उपराष्ट्रपति चुने गए हैं. उन्होंने विपक्षी इंडिया ब्लॉक के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हरा दिया है. जानकारी के मुताबिक उन्हें कुल 452 वोट मिले, जबकि बी सुदर्शन रेड्डी को कुल 300 वोट ही मिल सके. इससे पहले मंगलवार को चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ.


राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा, "एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को 452 फर्स्ट रिफ्रेंस वोट मिले. उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है... विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को फर्स्ट रिफ्रेंस के 300 वोट मिले."


98.2 प्रतिशत हुआ मतदान:


पीसी मोदी ने बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में 788 योग्य सांसदों में से 767 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान हुआ. इसमें 752 वोट वैध और 15 अवैध थे. बता दें कि उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना शाम 6 बजे शुरू हुई थी. यह प्रक्रिया नए संसद भवन में राज्यसभा महासचिव और रिटर्निंग ऑफिसर पीसी मोदी की देखरेख में की गई.


13 सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लिया:


उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 13 सांसदों ने मतदान में भाग नहीं लिया. इस सूची में बीजू जनता दल के सात, भारत राष्ट्र समिति के चार, शिरोमणि अकाली दल का एक और एक निर्दलीय सांसद शामिल हैं. एनडीए उम्मीदवार की जीत के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास के बाहर जश्न शुरू हो गया. इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य शीर्ष नेताओं ने उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना वोट डाला.


जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारण दिया था इस्तीफा:


बता दें कि जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन, जो एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित होने से पहले 31 जुलाई, 2024 तक महाराष्ट्र के 24वें राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे.

You may also like: दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.