News

04/09, 9:55 am] Indore Hospital Rats Update: दो नवजात को चूहों ने कुतरा, दोनों की मौत, भड़कीं जनता

By Mani 4 min read

[04/09, 9:55 am]  Indore Hospital Rats Update: दो नवजात को चूहों ने कुतरा, दोनों की मौत, भड़कीं जनता

मध्यप्रदेश के इंदौर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से MYH में चूहों ने पिछले 48 घंटों के दौरान दो नवजात बच्चों के शरीर को कुतर दिया। हॉस्पिटल के ICU में भर्ती दोनों नवजात बच्चे की चूहों के काटने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों में हड़कंप मचा दिया है।

[04/09, 9:55 am] null:रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी एक बड़ा दांव खेलने जा रहे हैं। वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहे हैं। उन्होंने ' रिलायंस इंटेलिजेंस ' नाम से एक नई कंपनी शुरू की है। कई लोग इसे अंबानी का अब तक का सबसे बड़ा कदम मान रहे हैं साल 2016 में जब उन्होंने जियो (Jio) शुरू किया था, तब उन्होंने हर किसी को डेटा देने का वादा किया था। अब वे कह रहे हैं कि वे हर भारतीय के लिए एआई लाएंगे। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार ब्रोकरेज कंपनियां इसे जेनरेटिव एआई (GenAI) पर भारत का सबसे बड़ा दांव बता रही हैं।

[04/09, 9:55 am] null:रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को सीधी धमकी दी है. पुतिन ने कहा कि अगर समझदारी को ऊपर रखा जाएगा तो बातचीत के जरिए यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने का मौका है और वह ऐसा ही पसंद करेंगे. लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो वह इसे ताकत के बल पर समाप्त करने के लिए भी तैयार हैं. पुतिन ने यह टिप्पणी चीन में अपनी यात्रा के अंत में की है. इस दौरान रूसी नेता ने कहा कि उन्हें सुरंग के अंत में एक रोशनी दिखाई दे रही है.पुतिन ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को रोकने के लिए अमेरिका के प्रयास को ईमानदार बताया.बीजिंग में मीडिया से पुतिन ने कहा, 'मुझे लगता है कि अगर समझदारी से काम लिया जाए, तो इस युद्ध को समाप्त करने के लिए एक स्वीकार्य समाधान पर सहमति बनाना संभव होगा.

[04/09, 9:55 am] null:फ्रांस ने क्या तीसरे विश्वयुद्ध की तैयारी शुरू कर दी है? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि खुफिया दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि फ्रांस ने अपने नागरिक अस्पतालों को बड़े पैमाने पर युद्ध की तैयारी में लगाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बकायदा इसके लिए गाइडलाइंस जारी किए हैं. जिसमें मार्च 2026 तक देश के अस्पताल हर रोज सैकड़ों घायल सैनिकों को संभालने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। दस्तावेजों से पता चलता है कि फ्रांस न सिर्फ अपने सैनिकों के लिए, बल्कि फ्रांस NATO देशों के सैनिकों के भी इलाज की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए अस्पतालों को एडवांस स्तर पर तैयारी करने के लिए कहा गया है.

[04/09, 9:56 am] null: Rare Earths :क्रिटिकल मिनरल्स पर मोदी सरकार का सबसे बड़ा फैसला, 1,500 करोड़ की योजना से बनेगा भारत का ‘खजाना’Rare Earth Minerals : मोदी कैबिनेट ने 1,500 करोड़ रुपये की इंसेटिव योजना को मंजूरी दे दी है. ई-वेस्ट और लिथियम बैटरी स्क्रैप से क्रिटिकल मिनरल्स निकालने का लक्ष्य है. इससे 70,000 नौकरियां और 8,000 करोड़ का निवेश संभव हो सकेगा.

[04/09, 9:56 am] null:PM मोदी की मां को गाली के विरोध में आज बिहार बंदप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को दी गई गाली के विरोध में आज बिहार पांच घंटे के लिए बंद रहेगा. सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद का ऐलान किया गया है. हालांकि, इस दौरान आवश्यक सेवाएं जैसे अस्पताल, एम्बुलेंस, और रेलवे को छूट दी गई है.

[04/09, 9:57 am] null:दिल्ली में हुई GST काउंसिल की बैठक से GST सुधारों की खबर आ गई है। बहुत से लोग ये भी जानना चाहते हैं कि इन सुधारों का ऐल्कॉहॉलिक ड्रिंक्स की कीमतों पर क्या असर होगा। इसका जवाब है कि `शराब की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी क्योंकि शराब पर GST नहीं लगता।` ऐल्कॉहॉलिक ड्रिंक्स पर राज्य सरकारों वैट लगती हैं, जिसकी दर अलग-अलग राज्य में अलग-अलग है। `वैट के अलावा शराब पर एक्साइज ड्यूटी भी लगती है।

You may also like: *शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.