News Headlines( 31.8.2025) खबरों में देश और दुनियां की हेडलाइंस Asia Cup: 'हजारों गेंदें फेंकीं', अर्शदीप एशिया कप टी20 में कहर बरपाने को तैयार, इंग्लैंड में कर रहे थे तैयारी
News Headlines( 31.8.2025)
खबरों में देश और दुनियां की हेडलाइंस
----प्रयागराज----
(1) पुलिस ने रविवार भोर कर्ज़न पुल दुष्कर्म कांड से जुड़े मुख्य आरोपी से मुठभेड़,पैर में लगी गोली गिरफ्तार। आरोपी की पहचान अनिल भारतीया उर्फ बरसाती के रूप में हुई है। 25 हजार का था इनामी
(2)इलाहाबाद हाई कोर्ट का UPPSC से जवाब तलाब:सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा 2025 में आयु में छूट की मांग में दाखिल है याचिका
(3) प्रयागराज में टीकाकरण अभियान का निरीक्षण:डिप्टी डीटीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को लगाई फटकार
(4)रणधीर यादव हत्त्या कांड: मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गईं टीमें, अंजली की मौत की भी जांच करेगी पुलिस
(5) कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वाराणसी की MP/MLA की कोर्ट के आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी है। एक सितंबर को होगी सुनवाई
(6)नौ सितंबर से 15 दिनों के लिए बंद हो जाएगा फाफामऊ पुल, मरम्मत के लिए किया जा रहा है बंद
(7)करछना: बारिश में गरीब बुजुर्ग का मकान ढहा:प्रयागराज के चौकठा गांव में बुजुर्ग को नहीं मिली मदद, खुले में रहने को मजबूर
(8)कोरांव: नहर विभाग की लापरवाही से बिगड़ी ग्रामीणों की दिनचर्या:प्रयागराज में पुलिया न बनने से बारिश में बह गई सड़क, भारी वाहनों का आवागमन बंद
(9)चायल विधायक पूजा पाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला प्रयागराज में गिरफ्तार, कौशांबी व फतेपहपुर में भी आरोपित पर दर्ज था केस
(10) सैदाबाद में रोजगार मेला:818 में से 498 युवाओं को मिली नौकरी, जिला पंचायत अध्यक्ष रहे मौजूद
(11)नाले में गिरा बाइक सवार; मौत:अधूरा पुल बनने से हुआ हादसा, परिजनों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप। घटना नवाबगंज में प्रयागराज-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग की
(12) नैनी क्षेत्र से बीते शनिवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नाबालिग छात्रों के दो गुट सड़क पर जमकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में छात्र न केवल एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं
———उत्तर प्रदेश———
(1) सारा अली खान ने देखी गंगा आरती, काशी विश्वनाथ धाम में किए दर्शन; बोलीं- यहां आना अच्छा लगता है
(2)वराणसी: भाजपा कार्यकर्ता से दुर्व्यवहार पर नेताओं का धरना- प्रदर्शन, दरोगा और पुलिसकर्मी निलंबित
(3)कन्नौज, सहारनपुर सहित कई मेडिकल कॉलेजों में नीट से हुए दाखिले रद्द, हाईकोर्ट ने शासनादेश किया निरस्त
(4) मथुरा: वृंदावन के एक संत पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है वृंदावन स्थित आश्रम में उसके साथ कुकर्म किया गया। साथियों से भी घिनाैना काम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
(5)कालकाजी मंदिर में 15 साल से सेवादार रहे हरदोई के योगेंद्र सिंह को मारने वाला अतुल पांडे गोरखपुर का निकला
(6) ठगी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों की जमानत खारिज, नोएडा में खोला था फर्जी इंटरनेशनल थाना
(7)गोरखपुर जंक्शन के लंबे प्लेटफार्म पर ई-कार्ट सेवा बंद होने से यात्रियों को परेशानी हो रही है
(8) आगरा: ताजगंज श्मशान घाट में चिता स्थल डूबे, झोंपड़ियों तक पहुंचा पानी; अभी और बढ़ेगा जलस्तर
(9)आगरा पुलिस ने किया एटीएम फ्रॉड का खुलासा: CCTV फुटेज की मदद से 5 गिरफ्तार
(10)बीवी और गर्लफ्रेंड दोनों के साथ रहेगा 4 बच्चों का बाप, बाराबंकी के थाने में जब घंटों चली पंचायत
(11)अलीगढ़: बगैर शादी किए नहीं मिलेगा लोन! अलीगढ़ की गीता, अदिति और सौम्या का आवेदन बैंकों ने किया रिजेक्ट
(12)गाजियाबाद में इनकम टैक्स इंस्पेक्टर को पीटा, छाती पर चढ़ गया, GST अफसर का ड्राइवर अरेस्ट
(13)मेरठ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां ड्यूटी पर जा रही महिला को दो निर्वस्त्र युवकों ने खेत में खींचने का प्रयास किया। चिल्लाने पर युवक भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है'
(14) यूपी: प्रदेश के 26 जिलों में आज भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम यूपी और बुंदेलखंड के इन इलाकों के लिए अलर्ट जारी
———देश विदेश———
( 1) पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अगले हफ़्ते गदाईपुर फार्महाउस में होंगे शिफ्ट
(2) महाराष्ट्र: अनशन पर बैठे मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ी
(3)Delhi: एअर इंडिया की इंदौर जाने वाली फ्लाइट दिल्ली लौटी, पायलट को विमान के इंजन में आग लगने का मिला था संकेत
(4)Chamoli: मलारी हाईवे पर तमक नाला में बाढ़ आने से मोटर पुल बहा, चीन सीमा से कटा नीती घाटी का संपर्क
(5)Bihar : बिहार में प्रखंड विकास पदाधिकारी पर हमला, पुलिस ने आरोपियों को खदेड़कर किया गिरफ्तार
(6)चीन के तियानजिन में आज से SCO समिट शुरू होगा
(7)भारत ने वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 7.8% की GDP वृद्धि दर हासिल की
(8)Read In App'कतई स्वीकार नहीं भेदभाव वाले प्रतिबंध', SCO बैठक से पहले ट्रंप पर भड़के पुतिन
(9)Weather: उत्तराखंड में पहाड़ी दरकी, घाटियों से संपर्क कटा... सात राज्यों में बारिश का अलर्ट
(10)Srinagar: 100 से ज्यादा घुसपैठ करा चुका 'मानव जीपीएस' बागू खान मुठभेड़ में ढेर, हर आतंकी संगठन से था कनेक्शन
(11)SCO Summit PM Modi In China LIVE: SCO सम्मेलन से पहले पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक; चीन पहुंचे पुतिन
(12)लीबिया में भारतीय मजदूर की मौत का मामला:विदेश से आया युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
(13) पीएम मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात; 10 महीने बाद एक-दूसरे से मिले दोनों नेता
(14)पश्चिम अफ्रीका में बड़ा हादसा, नाव डूबने से 100 से अधिक लोगों की मौतविदेश
(15)Trump: भारत के अडिग रुख से खिसियाए ट्रंप, अब यूरोपीय देशों से भी नई दिल्ली पर टैरिफ लगाने को कहा
———खेल——
( 1) Asia Cup: 'हजारों गेंदें फेंकीं', अर्शदीप एशिया कप टी20 में कहर बरपाने को तैयार, इंग्लैंड में कर रहे थे तैयारी
-----------------------------------------
You may also like: Static Gk For Competitive Exams (विभिन्न परीक्षाओं में पूछे गए सभी प्रश्न)
Leave a Reply
Please log in to comment on this post.