News

August 29, 2025 / 09:00 am ISTनई दिल्ली: 8.20 रुपए सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, बस-ट्रक मालिकों ने कहा- आ गए अच्छे दिन

By Mani 3 min read

नई दिल्ली: 8.20 रुपए सस्ता हुआ डीजल, पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव, बस-ट्रक मालिकों ने कहा- आ गए अच्छे दिन

August 29, 2025 / 09:00 am IST


नई दिल्ली:सरकार ने एक बार फिर डीजल के रेट में बदलाव करते हुए कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। वहीं, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पेट्रोल-डीजल के नए रेट पूरे देश में लागू कर दिए गए हैं। बता दें कि सरकार ने ये फैसला अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई ताबड़तोड़ गिरावट के बाद लिया है। तो चलिए जानते हैं आज क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट. वित्त मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने डीजल के रेट में 12.84 रुपए की कटौती की है। जबकि पेट्रोल के रेट में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, केरोसिन ऑयल (मिट्टी का तेल) की कीमत 7.19 रुपए और लाइट डीज़ल की कीमत 8.20 रुपए की कमी की गई है। डीजल 12.84 रुपए सस्ता होने के बाद अब 272.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि केरोसिन ऑयल (मिट्टी का तेल) की कीमत 7.19 रुपए घटकर 178.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं, लाइट डीज़ल की कीमत 8.20 रुपए घटकर 162.37 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। बता दें कि पहले, सरकार ने पेट्रोलियम लेवी बढ़ाई थी, जिससे जनता को पूरी राहत नहीं मिल सकी।


ईंधन का प्रकार पुरानी कीमत नई कीमत अंतर:


पेट्रोल (सुपर) PKR 264.61 264.61 0

हाई-स्पीड डीज़ल PKR 285.83 272.99 -12.84

लाइट-स्पीड डीज़ल PKR 170.36 162.37 -8.20

केरोसिन ऑयल PKR 185.46 178.27 -7.19

दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार, पेट्रोल और डीज़ल पर लेवी 2.50 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है। डीज़ल पर लेवी 74.51 रुपए से बढ़ाकर 77.01 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। इसके अलावा, डीज़ल पर फ्रेट मार्जिन 0.20 रुपए बढ़ाकर 6.24 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं पेट्रोल पर लेवी 75.52 रुपए से बढ़ाकर 78.02 रुपए प्रति लीटर कर दी गई है। सूत्रों का यह भी कहना है कि पेट्रोल और डीज़ल दोनों पर 2.50 रुपए प्रति लीटर का “क्लाइमेट सपोर्ट लेवी” लगाया गया है। पेट्रोल और डीज़ल दोनों पर डीलरों का मार्जिन 8.64 रुपए प्रति लीटर, जबकि वितरकों का मार्जिन 7.87 रुपए प्रति लीटर तय किया गया है। पेट्रोल और डीज़ल पर बिक्री कर (सेल्स टैक्स) की दर फिलहाल शून्य बनी हुई है।


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः


प्रश्न 1: आज पेट्रोल का नया रेट क्या है?

उत्तर: पेट्रोल का नया रेट 264.61 रुपए प्रति लीटर है, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है


प्रश्न 2: डीज़ल के रेट में कितनी कटौती हुई है?

उत्तर: डीज़ल 12.84 रुपए सस्ता होकर 272.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है


प्रश्न 3: क्या केरोसिन ऑयल (मिट्टी का तेल) भी सस्ता हुआ है?

उत्तर: हां, केरोसिन ऑयल की कीमत 7.19 रुपए घटकर 178.27 रुपए प्रति लीटर हो गई है


प्रश्न 4: लाइट डीज़ल का नया रेट कितना है?

उत्तर: लाइट डीज़ल 8.20 रुपए सस्ता होकर 162.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है


प्रश्न 5: क्या सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कोई नई लेवी लगाई है?

उत्तर: हां, सरकार ने पेट्रोल और डीज़ल दोनों पर 2.50 रुपए प्रति लीटर का "क्लाइमेट सपोर्ट लेवी" लगाया है।

You may also like: इंदौर रोड पर जाम

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.