News

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-(27-08-2025)कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

By Mani 3 min read

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें-27-08-2025-


(1)महाराष्ट्र में 10 दिवसीय गणेशोत्सव का आगाज, जयकारों के साथ बप्पा को घरों-पंडालों में ला रहे लोग


(2)सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने इस पावन अवसर पर सभी के कल्याण और समृद्धि की कामना की। पीएम मोदी ने लिखा, 'आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति और आस्था से भरा यह पावन अवसर सभी के लिए मंगलमय हो। मैं भगवान गजानन से प्रार्थना करता हूं कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। गणपति बप्पा मोरया!'


(3)राजनाथ बोले- देश के लिए किसी भी हद तक जाएंगे, महू के रण संवाद में कहा- चुनौतियां बड़ीं, लेकिन हमारा संकल्प उससे भी बड़ा


(4)कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हाल के वर्षों में कई नीतिगत सुधार किए गए हैं। स्वदेशी डिजाइन, विकास और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता अब केवल सपना नहीं, बल्कि साकार होती हकीकत है।”


(5) ऑपरेशन सिंदूर से लोगों में संतुष्टि आई, जिसे ऑपरेशन महादेव ने आत्मविश्वास में बदला', अमित शाह बोले


(6)जर्मन और जापानी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि पीएम मोदी ने हाल में राष्ट्रपति ट्रंप के चार फोनका जवाब नहीं दिया। भारतीय राजनयिकों ने कहा कि मोदी संवेदनशील मुद्दों पर फोन पर बातचीत नहीं करते। वहीं, अमेरिका ने कॉल्स पर पुष्टि से इनकार किया। ट्रंप बार-बार खुद को भारत-पाक शांति निर्माता बताते रहे, लेकिन भारत ने उनके दावों को खारिज किया


(7)RSS जितना विरोध किसी संगठन ने नहीं झेला, फिर भी अपना समझकर हमने सहा: मोहन भागवत


(8) राहुल बोले-गुजरात के गुमनाम दलों को ₹4300करोड़ कहां से मिले, पूछा- क्या चुनाव आयोग इस चंदे की जांच करेगा या एफिडेविट मांगेगा?


(9)अमेरिका की ओर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लागू होने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेगा फॉर्मूले पर तंज कसा और कहा कि यह भारत के लिए अब महा सिरदर्द बन गया है। रमेश ने कहा कि इन टैरिफ से भारत के श्रम-प्रधान निर्यात पर असर पड़ेगा। 


(10) नीतीश के मंत्री-विधायक को गांववालों ने 1KM खदेड़ा, एक्सीडेंट में 9 लोगों की मौत पर मिलने गए थे, मुआवजे की मांग को लेकर भड़के लोग


(11) पंजाब के गुरदासपुर में 400 स्टूडेंट्स-टीचर्स फंसे, स्कूल में 5 फीट पानी भरा; रावी नदी में बाढ़, करतारपुर साहिब कॉरिडोर-गुरुद्वारा डूबा


(12) मराठा आरक्षण मामला: मनोज जरांगे मुंबई रवाना, बोले- गणेश उत्सव में कोई बाधा न आए, यह सुनिश्चित करेंगे समर्थक,मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह 29 अगस्त से मुंबई में अनिश्चितकाल के लिए भूख हड़ताल करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन के दौरान गणेश उत्सव में किसी को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।


(13) BMC चुनाव से पहले मनोज जरांगे ने दी सरकार को नई टेंशन, मनाने पहुंचा फडणवीस के मंत्रियों का दल


(14)महाराष्ट्र के विरार में 4 मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत, 9 को बचाया गया; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


(15)अश्विन ने IPL से संन्यास लिया, टूर्नामेंट में 221 मैच खेले, 187 विकेट लिए; चेन्नई समेत 5 टीमों का हिस्सा रहे


(16) 'कोई आपसे नाराज है, मगर आप संभाल लेंगे', ट्रंप के टैरिफ पर PM मोदी से बोले फिजी के प्रधानमंत्री


(17)गणेश चतुर्थी पर मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के गणपति उत्सव की हुई शुरुआत

You may also like: मिसेज इंडिया 2025 अवॉर्ड से सम्मानित हुईं मिसेज निमिषा सोनकर

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.