News

देश राज्यों से बड़ी खबरें-24-08-2025- (1) हम ठहरे हुए पानी में कंकड़ मारकर खुश होने वाले लोग नहीं है, बहती धारा को मोड़ने वाले हैं- पीएम मोदी

By Mani 3 min read

देश राज्यों से बड़ी खबरें-24-08-2025-


                   

(1) हम ठहरे हुए पानी में कंकड़ मारकर खुश होने वाले लोग नहीं है, बहती धारा को मोड़ने वाले हैं- पीएम मोदी


(2)पीएम मोदी बोले- जल्द बाजार में आएगी 'मेड इन इंडिया' चिप, 6G पर भी तेजी से काम कर रही सरकार, सेमीकंडक्टर की फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो गई हैं। इस साल के अंत तक भारतीय चिप बाजार में आ जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।


(3) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत फ्रांसीसी एयरोस्पेस दिग्गज कंपनी सफ्रान के साथ साझेदारी में पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए इंजन बनाना शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत की स्वदेशी रक्षा और एयरोस्पेस क्षमताओं को मजबूत करने के प्रयासों में एक बड़ा कदम है।


(4)न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए किरेन रिजिजू ने कहा, 'पीएम मोदी ने कैबिनेट को बताया कि प्रधानमंत्री को इस बिल से बाहर रखने की सिफारिश की गई है। इसके बाद उन्होंने इस पर खुद ही असहमति जता दी और कहा कि प्रधानमंत्री भी नागरिक है और उन्हें स्पेशल प्रोटेक्शन नहीं मिलना चाहिए,मंत्रियों को बर्खास्त करने वाले बिल पर रिजिजू का बड़ा बयान


(5) राहुल गांधी सुर्खियां बटोरने के लिए कर रहे बेतुकी बातें, इससे वोट बैंक नहीं बनेगा: किरेन रिजिजू


(6)'मेरा गला भी बैठ गया, चिल्ला-चिल्ला कर विपक्ष से अनुरोध किया', मानसून सत्र में हंगामे पर बोले रिजिजू


(7) 3-4 सितंबर को होगी GST काउंसिल की मीटिंग, GST के 12% और 28% वाले स्लैब खत्म हो सकते हैं, रोजाना इस्तेमाल की चीजें सस्ती होंगी


(8)जयशंकर बोले- भारत-अमेरिका की कट्टी- झगड़ा नहीं, ट्रेड पर बातचीत जारी; रूसी तेल बेचने पर कहा- जिन्हें दिक्कत, वो नहीं लें, हम मजबूर नहीं करते


(9)चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री, 30 मौजूदा CM की कुल संपत्ति में 57% सिर्फ नायडू के पास; ममता के पास सिर्फ ₹15 लाख


(10) भागवत बोले- कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकता है भारत, पारंपरिक खेती को आधुनिक तकनीक से जोड़ना जरूरी


(11) 25 अगस्त से अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं अस्थायी रूप से बंद, ट्रंप टैरिफ के बीच US को बड़ा झटका


(12) ‘जय शाह के इशारे पर दी गई भारत-पाक क्रिकेट मैच को मंजूरी…’, भाजपा पर हमलावर हुए उद्धव ठाकरे


(13)सूरत से किडनैपिंग, मुंबई में मर्डर, AC कोच के टॉयलेट में फेंका शव... मौसेरा भाई ही है पांच साल के बच्चे का कातिल?मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर बीती रात उस वक्त अफ़रा-तफ़री मच गई जब खड़ी कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच B2 के टॉयलेट में करीब 5 साल के मासुम का शव बरामद हुआ, ट्रेन की सफाई के दौरान कर्मचारियों को शव दिखा,जिसके बाद तत्काल सूचना रेलवे पुलिस को दी गई,


(14) दिल्ली में आज होगी मूसलाधार बारिश, उत्तराखंड-हिमाचल में भूस्खलन की संभावना; IMD ने जारी किया अलर्ट


You may also like: 20 ट्यूबवेल का ठेका, 981 का बनाया, न टेंडर-न अनुमति...150 करोड़ का घोटाला

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.