News

इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु चार समूह में से दो समूह में पानी देने का हुआ निर्णय

By Mani 2 min read

इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु चार समूह में से दो समूह में पानी देने का हुआ निर्णय

यह किसानों के संघर्ष की जीत है- पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी


बीकानेर 19 अगस्त

पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी की इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के किसानों को सिंचाई हेतु चार समूह में से दो समूह में नहर चलाने की मांग को राज्य सरकार ने स्वीकार करते हुए 4 समूह में से 2 समूह में नहर चलाने का निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि 18 अगस्त को पूर्व मंत्री भाटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के किसानों के साथ, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष कर्मचारी मैदान में धरना प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के सभी नेताओं के द्वारा चार समूह में से दो समूह में नहरों में पानी चलाने की मांग की गई थी। पूर्व ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, विधायक सुशीला डूडी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, डॉ. राजेंद्र मुंड सहित जिले के कांग्रेस जनों ने संभागीय आयुक्त से मिलकर किसानों को सिंचाई हेतु चार समूह में से दो समूह में नहरे चलाने की मांग की थी। भाटी ने बताया कि किसानों के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने चार में से दो समूह में नहरे चलाने का निर्णय ले लिया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कल ही संभागीय आयुक्त ने तीन दिन में संशोधित आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था, जिसे दूसरे ही दिन संशोधित आदेश जारी करने का निर्णय ले लिया गया है। पूर्व मंत्री ने कहा कि किसानों का बढ़ता दबाव व आक्रोश के चलते सरकार को झुकना पड़ा और पूर्व में जारी आदेश को वापस लेना पड़ा, यह क्षेत्र के किसानों की बड़ी जीत है। उन्होंने इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र के प्रभावित किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत बताई, इसके लिए उन्होंने सभी किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह किसानों के संघर्ष की जीत है।

You may also like: मुंबई में मराठी छात्र को हिंदी बोलना पड़ा मभारत का 'गोल्डन पंच', वर्ल्ड मुक्केबाजी कप फाइनल्स में इंडिया ने 9 स्वर्ण पदकों के साथ रचा इतिहास

Likes 0 · Dislikes 0 Log in to like or dislike this post.
Share this post

Leave a Reply

Please log in to comment on this post.